{"_id":"5a0fad4e4f1c1bda538bd9cd","slug":"india-vs-sri-lanka-live-score-1st-test-3rd-day-at-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: उमेश ने कराई टीम इंडिया की वापसी, खराब रोशनी के कारण स्टंप्स घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: उमेश ने कराई टीम इंडिया की वापसी, खराब रोशनी के कारण स्टंप्स घोषित
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 18 Nov 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
उमेश यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहिरू थिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) की दमदार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर शनिवार को टीम इंडिया की पहली पारी 172 रन पर ऑलआउट के जवाब में स्टंप्स तक श्रीलंका ने 45.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। कप्तान दिनेश चंडीमल 13* और निरोशन डिकवेला 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया को लंच से पहले ऑलआउट करने के बाद श्रीलंका ने तेज शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उसे दो तगड़े झटके लगे। भुवनेश्वर कुमार ने दोनों ओपनर्स दिमुथ करुनारत्ने (8) और सदीरा समराविक्रमा (23) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद लहिरू थिरिमाने (51) ने एंजेलो मैथ्यूज के साथ श्रीलंका की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। टी टाइम तक दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अंपायर की चूक से सकपकाए विराट कोहली, टीम इंडिया को हुआ 5 रन का नुकसान
इस दौरान थिरिमाने ने शमी द्वारा किए पारी के 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर थर्ड-मैन की दिशा में एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 86 गेंदों में 8 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। थिरिमाने का टीम इंडिया के खिलाफ यह दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने टेस्ट में दो साल के बाद फिफ्टी प्लस रन की पारी खेली।
वहीं, मैथ्यूज ने उमेश यादव द्वारा किए पारी के 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 88 गेंदों में 8 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज का भारत के खिलाफ पांचवां अर्धशतक रहा।
श्रीलंका की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। तभी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने टीम इंडिया की दमदार वापसी कराई। उन्होंने पहले थिरिमाने को स्लिप में कोहली के हाथों कैच आउट कराया। फिर मैथ्यूज को कवर्स में राहुल के हाथों झिलवाया। इसके बाद चंडीमल और डिकवेला ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और नाबाद 27 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया अगले साल मार्च में खेलेगी ट्राई सीरीज, इन दो टीमों की मिलेगी कड़ी चुनौती
इससे पहले टीम इंडिया की पहली पारी 59.3 ओवर में 172 रन पर सिमटी। मोहम्मद शमी (24) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। मेजबान टीम की तरफ से चेतेश्वर पुजारा (52) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।
श्रीलंका की तरफ से लकमल ने 19 ओवर में 12 मेडन सहित 26 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा दिलरुवान परेरा, लहिरू गमागे और दासुन शनाका को दो-दो विकेट मिले।
टीम इंडिया ने तीसरे दिन अपनी पारी 32.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 74 रन से आगे बढ़ाई। पुजारा ने दिन के दूसरे ही ओवर में फाइन लेग की दिशा में चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रंगना हेराथ द्वारा किए पारी के 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक जमाया। भारत में पुजारा ने 13वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 108 गेंदों में 10 चौको की मदद से पचासा जड़ा। मगर टीम इंडिया की नई दीवार माने जाने वाले पुजारा में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू गमागे ने छेद कर दिया। गमागे ने पुजारा को बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 117 गेंदों में 10 चौको की मदद से 52 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर की हालत बिगड़ी, नहीं दिखे मैदान पर
पुजारा के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा (22) और ऋद्धिमान साहा (29) ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी खतरनाक होती, इससे पहले ही दिलरुवान परेरा ने जडेजा को LBW आउट कर दिया। जल्द ही परेरा ने साहा को मैथ्यूज के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को 8वां झटका दिया।
भुवनेश्वर कुमार (13) भी खास पारी नहीं खेल सके और लकमल ने उन्हें अपना चौथा शिकार बनाया। यहां से मोहम्मद शमी (24) ने आक्रामक तेवर दिखाए और उमेश यादव (6*) के साथ अंतिम विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।