फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz ने पेश की फिल्म Avatar पर आधारित Concept Car, देखेंगे तो देखते रह जाएंगे

Wed, 08 Jan 2020 12:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
mercedes-benz concept car ces 2020 mercedes benz vision avtr concept car mercedes benz ces 2020
Mercedes-Benz AVTR Concept Car - फोटो : Social Media
अमेरिका के लास वेगास शहर में इन दिनों टेक्नॉलजी की दुनिया का सबसे बड़ी प्रदर्शनी चल रही है। Consumer Electronics Show (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) 2020 में कंपनियां लोगों के सामने फ्यूचर टेक्नॉलजी की झलक दिखाती हैं जो आम जीवन में साकार होगा। लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सेडीज-बेंज) ने एक जबरदस्त कॉन्सेप्ट कार पेश की है। Mercedes Benz ने लोगों को दिखाया कि भविष्य की कार कैसी हो सकती है। कंपनी ने Mercedes-Benz Vision AVTR नाम से अपनी कॉन्सेप्ट कार पेश की। आइए जानते हैं कि कैसी होगी यह भविष्य कार। 
mercedes-benz concept car ces 2020 mercedes benz vision avtr concept car mercedes benz ces 2020
Mercedes-Benz AVTR Concept Car - फोटो : Social Media
Mercedes-Benz ने अपनी कार Vision AVTR के कॉन्सेप्ट को तैयार में साल 2009 में आई अंग्रेजी साइंस फिक्शन फिल्म Avatar से प्रेरणा ली। यहां तक की कार की डिजाइन को बनाने में फिल्म Avatar के डायरेक्टर जेम्स कैमरून से मदद ली गई। 
mercedes-benz concept car ces 2020 mercedes benz vision avtr concept car mercedes benz ces 2020
Mercedes-Benz AVTR Concept Car - फोटो : PTI
Mercedes-Benz की इस कॉन्सेप्ट कार में शानदार स्टाइलिंग, फ्यूचर टेक्नॉलजी और लेटेस्ट एंटरटेनमेंट फीचर्स जैसी तमाम खूबियां हैं, जिसकी वजह से इसे भविष्य में इस्तेमाल होने वाली कार माना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercedes-benz concept car ces 2020 mercedes benz vision avtr concept car mercedes benz ces 2020
Mercedes-Benz AVTR Concept Car - फोटो : Social Media
Mercedes-Benz AVTR concept (मर्सेडीज अवतार कॉन्सेप्ट) कार में स्टीयरिंग वील नहीं है। कंपनी के अनुसार भविष्य की यह कार ऑटोनॉमस है। कार में एक कंट्रोलर दिया गया है। पैसेंजर इस कंट्रोलर के जरिये कार से बात कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक जब Mercedes-Benz AVTR concept कार चलनी शुरू होगी, तब कार के अंदर दी गई बड़ी स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स दिखने लगेंगे, जो कार में मौजूद लोगों को फिल्म Avatar की काल्पनिक दुनिया जैसा महसूस कराएंगे। 
विज्ञापन
mercedes-benz concept car ces 2020 mercedes benz vision avtr concept car mercedes benz ces 2020
Mercedes-Benz AVTR Concept Car - फोटो : Social Media
Mercedes-Benz की इस कार के पिछले हिस्से को 'बायोनिक फ्लैप्स' से कवर किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका इस्तेमाल कार के बाहर मौजूद लोगों के साथ बातचीत करने के लिए किया जा सकता है। Mercedes-Benz की इस कॉन्सेप्ट कार में खास तरह के पहिए दिए गए हैं। मर्सेडीज का कहना है कि इसके वील्ज अवतार फिल्म में दिखाए गए 'सीड्स ऑफ द ट्री ऑफ सोल्स' से प्रेरित हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed