{"_id":"5a124b764f1c1b6f548be2df","slug":"india-vs-sri-lanka-first-test-kolkata-eden-gardens-fifth-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: टीम इंडिया को जीत से खराब रोशनी ने रोका, रोमांचक पहला टेस्ट ड्रॉ रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: टीम इंडिया को जीत से खराब रोशनी ने रोका, रोमांचक पहला टेस्ट ड्रॉ रहा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 21 Nov 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला गया बेहद रोमांचक टेस्ट सोमवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मेजबान टीम जीत के बेहद करीब थी, लेकिन खराब रोशनी ने उसे जीत से वंचित कर दिया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीलंका द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया की पहली पारी 172 रन पर सिमटी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 294 रन पर ऑलआउट हुई। श्रीलंका ने पहली पारी के आधार पर 122 रन की बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने जड़ा 50वां इंटरनेशनल शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
विज्ञापन
इसके बाद टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (104*), शिखर धवन (94) और केएल राहुल (79) की उम्दा पारियों की मदद से 88.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने पूरा दम दिखाया और श्रीलंका की दूसरी पारी में 75 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिरा दिए थे। तभी अंपायरों ने मीटर से रोशनी का माप लिया और स्टंप्स की घोषणा कर दी।
मैच में कुल 96 रन देकर 8 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। भुवी ने पहली पारी में 27 ओवर में 5 मेडन सहित 88 रन देकर 4 विकेट लिए। फिर दूसरी पारी में उन्होंने 11 ओवर में 8 मेडन सहित 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
भुवी और शमी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके
मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
231 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत ने बिगाड़ दी। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने जल्दी-जल्दी मेहमान टीम के 7 विकेट गिरा दिए और टीम इंडिया को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। भुवी ने ओपनर सदीरा समरविक्रमा को क्लीन बोल्ड किया। यह भुवी का टेस्ट क्रिकेट में 50वां शिकार भी रहा। जल्द ही शमी ने दिमुथ करुनारत्ने (1) को कट एंड बोल्ड करके श्रीलंका पर दबाव बना दिया।
चायकाल के तुरंत बाद भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया है। कुमार ने 7 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थिरिमाने को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। फिर उमेश यादव ने श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (12) को LBW आउट किया।
इसके बाद कप्तान दिनेश चंडीमल (20) ने निरोशन डिकवेला के साथ श्रीलंकाई पारी को संभालने का मोर्चा उठाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की और मैच ड्रॉ कराने की भरपूर कोशिश की।
ये भी पढ़ें: निरोशन डिकवेला ने किया टाइम बर्बाद, भड़के कोहली-शमी तो अंपायर ने किया बचाव
इस बीच डिकवेला की भारतीय फील्डरों से थोड़ी अनबन भी हुई। शमी की गेंद पर डिकवेला ने समय बर्बाद किया, जिसके बाद कोहली अंपायर के पास शिकायत करने पहुंचे। अंपायर ने बल्लेबाज को समझाइश देकर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा।
मैच का रोमांच फिर मोहम्मद शमी ने बढ़ाया। उन्होंने चंडीमल को पारी के 21वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया। जल्द ही भुवनेश्वर कुमार ने निरोशन डिकवेला को 27 रन पर एलबीडब्ल्यू किया। फिर उन्होंने दिलरुवान परेरा को खाता भी नहीं खोलने दिया और क्लीन बोल्ड किया। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने चार जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। उमेश यादव को एक विकेट मिला।

कोहली ने खेली आक्रामक पारी, टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर आई
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इससे पहले विराट कोहली (104*) के धमाकेदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने सोमवार को पहले टेस्ट के पांचवें दिन श्रीलंका के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक जड़ दिए हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय तथा दुनिया में आठवें खिलाड़ी हैं।
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 88.4 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की। कोहली के साथ मोहम्मद शमी 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
टीम इंडिया ने अंतिम दिन अपनी पारी 171/1 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेजबान टीम को पहले सत्र में तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने जोरदार झटके दिए। उन्होंने उन्होंने केएल राहुल (79) को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। फिर चेतेश्वर पुजारा (22) और अजिंक्य रहाणे को एक ही ओवर में आउट किया। रहाणे खाता भी नहीं खोल सके।
ये भी पढ़ें: पुजारा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो बन चुका है ईडन गार्डन्स की पहचान
कोहली ने रविंद्र जडेजा (9) के साथ 36 रन की साझेदारी की, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज एक बार फिर दिलरुवान परेरा की फिरकी में उलझ गए। परेरा ने जडेजा को स्लिप में थिरिमाने के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि पहली पारी में भी परेरा ने ही जडेजा को अपना शिकार बनाया था।

कोहली की आक्रामक पारी से पहले पुजारा ने बनाया रिकॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
इसके बाद कोहली ने रविचंद्रन अश्विन (7) के साथ छठे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की। तब श्रीलंकाई कप्तान ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया और दासुन शनाका को जिम्मेदारी सौंपी। शनाका ने आते ही पहली गेंद पर अश्विन को क्लीन बोल्ड कर दिया। जल्द ही शनाका ने ऋद्धिमान साहा (5) को कवर्स में सदीरा के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया का सातवां विकेट गिराया।
कोहली ने इसके बाद केवल 18 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की और अपना शतक भी स्टाइलिश अंदाज में पूरा किया। 29 वर्षीय कोहली ने सुरंगा लकमल द्वारा किए पारी के 89वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक जमाया। उन्होंने 119 गेंदों में 12 चौको और दो छक्के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने तीसरा शतक ठोका। विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50वां शतक पूरा किया। बतौर कप्तान कोहली ने 11वां शतक जमाया।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच पहले दो वन-डे का टाइमिंग बदला, अब इस समय शुरू होंगे मैच
श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल और दासुन शनाका ने तीन-तीन विकेट लिए। दिलरुवान परेरा और लहिरू गमागे को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने पांचवें दिन क्रीज पर आते ही एक विशेष उपलब्धि हासिल की। वो किसी टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने। वहीं भारतीय क्रिकेटरों में यह कमाल करने वाले पुजारा तीसरे बल्लेबाज बने। टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में ऐसा 9वीं बार हुआ है, जब कोई बल्लेबाज टेस्ट के पांचों दिन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरा है। पुजारा से पहले जो भारतीय बल्लेबाज ऐसा करने में कामयाब रहे हैं, उनके नाम हैं- एमएल जैसिम्हा और रवि शास्त्री।