फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first t20i cuttack stats alert

टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच में बने सभी दिलचस्प आंकड़ों पर एक नजर

Thu, 21 Dec 2017 08:04 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first t20i cuttack stats alert
एमएस धोनी - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और केएल राहुल के अर्धशतक व एमएस धोनी और मनीष पांडे की तेजतर्रार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 180/3 का स्कोर बनाया। इसके बाद युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या ने आपस में 9 विकेट बाटते हुए श्रीलंका को 87 रन के मामूली स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन


चलिए नजर डालते हैं पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में बने दिलचस्प आंकड़ों पर:-

# टीम इंडिया की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था, जो सबसे बड़ी जीत थी।

# टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 12वें टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठवीं जीत दर्ज की।

# श्रीलंका ने आज अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। वो अब 100 या इससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली चौथी टीम बन गई है। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी 100 या इससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वैसे, टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की यह लगातार छठी हार है।
विज्ञापन



# एमएस धोनी (74 - 47+27) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शिकार के मामले में एबी डीविलियर्स (72 - 65+7) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। नोट: पहले कैच का उल्लेख किया गया है उसके बाद स्टंपिंग का।
विज्ञापन
विज्ञापन


# रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1500 रन पूरे किये और विराट कोहली (1956) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

# रोहित शर्मा भारत के छठे टी20 कप्तान बने। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की अगुवाई की।


# केएल राहुल ने दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया, इसके अलावा वह एक शतक भी लगा चुके हैं।

# युजवेंद्र चहल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए और अश्विन के अलावा ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

# महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1300 रन पूरे किये।

# विश्व फर्नान्डो श्रीलंका की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 74वें खिलाड़ी बने।

# एंजेलो मैथ्यूज ने रोहित को इंटरनेशल के सभी फॉर्मेटों में 10वीं बार अपना शिकार बनाया। इतनी बार रोहित किसी और गेंदबाज की बॉल पर आउट नहीं हुए हैं। साल 2010 के बाद रोहित एक ही बॉलर की गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट के मामले में पहले नंबर पर जा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed