{"_id":"5a91e5b54f1c1bdd0b8b5cd2","slug":"india-vs-south-africa-these-are-five-hero-of-third-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: इन 5 हीरोज के दम पर सीरीज जीतकर इतिहास रचने में सफल रही टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: इन 5 हीरोज के दम पर सीरीज जीतकर इतिहास रचने में सफल रही टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : bcci
टीम इंडिया ने केपटाउन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में प्रोटियाज को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे, लेकिन भुवनेश्रर कुमार ने 11 रन खर्च करके टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई।
Trending Videos
शिखर धवन
- फोटो : bcci
टीम इंडिया इस मैच में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना ही उतरी और टीम की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर थी। ऐसे में ओपनर रोहित और शिखर धवन पर जिम्मेदारी थी कि वह टीम को मजबूत शुरुआत दें, लेकिन रोहित ने एक बार फिर अपने बल्ले से निराश किया और मात्र 11 रन के निजी स्कोर पर लगातार इस सीरीज में जूनियर डाला के शिकार बने। इसके बाद शिखर धवन ने 40 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली। टीम इंडिया को मजबूत स्थति में पहुंचाने के लिए शिखर धवन हीरोज की लिस्ट में शामिल हुए।
सुरेश रैना
- फोटो : bcci
करीब 1 साल के बाद टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना ने जोरदार वापसी करते हुए पहले बल्ले से 27 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 3 ओवर में 27 रन देकर डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। उन्हें इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : bcci
हार्दिक पांड्या को पहली बार इस टी20 सीरीज में बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने 17 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इसके बाद बॉलिंग में 4 ओवर में 22 रन देकर उन्होंने दूसरे मैच के हीरो रहे हेनरिच क्लासेन का अहम विकेट भी लिया।
विज्ञापन
भुनवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
इस मैच की असली हीरो रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर दो अफ्रीकी बल्लेबाजों का न सिर्फ शिकार किया बल्कि अंतिम ओवर में घातक गेंदबाजी करके टीम इंडिया को सीरीज का विजेता बनाया। भुवी ने इस मैच में पहले रीजी हेंड्रिक्स को और फिर खतरनाक दिख रहे जोन्कर भी आउट किया। उन्होंने इस सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए और एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने साथ ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।