टेस्ट में इतिहास रचने में नाकाम रही टीम इंडिया के पास वन-डे में है एक और मौका
टेस्ट सीरीज में मिली हार का बहला लेने के लिए टीम इंडिया 1 फरवरी से शुरु होने वाले वन-डे सीरीज के लिए एकदम तैयार है। टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने से चूकने के बाद विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम वन-डे सीरीज जीतकर न सिर्फ इतिहास रचना चाहेगी बल्कि आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर वन भी बनना चाहेगी।
इस दौरे पर टीम इंडिया को 6 वन-डे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से डरबन में खेला जाना है। बता दें कि टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका के मैदानों पर न सिर्फ टेस्ट बल्कि वन-डे में भी खराब रिकॉर्ड रहा है। अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने के लिए विराट सेना पूरे दमखम से मैदान पर उतरेगी।
ऐसा रहा है टीम इंडिया का अफ्रीका में वन-डे रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 28 मैच खेले हैम, जिनमें से केवल पांच में उसे जीत मिली है और 21 मैच टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस रिकॉर्ड को सुधारने के लिए कोहली अपनी अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ उतरेंगे।
डरबन में हो चुकी है टीम इंडिया टाएं-टाएं फिश
सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जाएगा और इस मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। द. अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने डरबन में कुल 7 मैच खेले हैं, इसमें से उसे 6 में हार का स्वाद चखना पड़ है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और कीनिया को मात देने में कामयाब रहा था।
वन-डे में दमदार है टीम इंडिया
मौजूदा वन-डे टीम अच्छे फॉर्म में है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज पर गौर करें तो टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करके आ चुके हैं। देखना रोचक होगी कि मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली युवा बल्लेबाज श्रेयर अय्यर को मौका देते हैं या फिर अनुभव के आधार पर मनीष पांडे या फिर दिनेश कार्तिक पर दांव लगाते हैं।
अफ्रीकी टीम को खलेगी अपने सबसे मजबूत स्तंम्भ की कमी
वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम को एबी डीविलियर्स की कमी जरूर खलेगी। बात दें कि डीविलियर्स पहले तीन वन-डे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह अपनी उंगली की चोट की वजह से आराम करेंगे। उनकी जगह पर हर बार फरहान बेहारडीन को मौका मिला करता था, लेकिन इस बार उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। क्विटंन डी कॉक के साथ हाशिम अमला ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि टेस्ट में ओपनर की भूमिका निभा चुके एडेन मार्करम को मिडिल ऑर्डर में उतारा जा सकता है।
ऐसी हो सकती दोनों टीमें
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्केल, क्रिस मॉरिस, लुंगी एनगिडी, एंडिल फैलुकवायो, कैगीसो रबादा, तबरेज शम्सी।