{"_id":"5a7d89464f1c1b1d368b95d3","slug":"india-vs-south-africa-fourth-odi-predicted-xi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विराट ब्रिगेड' के पास द. अफ्रीका में इतिहास रचने का शानदार मौका, टीम में हो सकता है एक बड़ा बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट ब्रिगेड' के पास द. अफ्रीका में इतिहास रचने का शानदार मौका, टीम में हो सकता है एक बड़ा बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 वन-डे मैचों की सीरीज का चौथा मैच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेलने उतरेगी। एक तरह जहां यह मुकाबला मेजबान टीम के लिए 'करो या मरो' वाला होगा, वहीं दूसरी तरफ भारत इसे हार हाल में जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा।
रोहित और धवन
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा भले ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन इस बात से कोई इनकार नहीं करेगा कि जिस दिन उनका बल्ला चलता है तो फिर किस कदर विरोधी टीम के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटता है। ऐसे में कोहली रोहित को एक और मौका जरूर देना चाहेंगे। रोहित के साथ टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर होगी।
कोहली और रहाणे
- फोटो : BCCI
सीरीज में दो शतक लगाने वाले कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। प्रोटियाज टीम के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोहली ने पहले वन-डे में 112 और दूसरे वन-डे में नाबाद 46 जबकि तीसरे वन-डे में नाबाद 160 रन की शानदार पारी खेल चुके हैं। चौथे वन-डे में मनीष पांडे को केदार जाधव की जगह पर टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि जाधव तीसरे वन-डे में फील्डिंग करते घायल हो गए थे, जिसके बाद वह पवेलियन लौट गए थे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी मिडिल ऑर्डर को मजबूत देते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी और पंड्या
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के यह सीरीज ग्लब्स से बेहद खास रही है। केपटाउन वन-डे में उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर एडेन मार्रकरम को स्टंप करके अपना 400वां शिकार बनाया। इसके अलावा वह अपने वन-डे करियर के 10 हजार रन से महज 88 रन दूर हैं। अगर इस मैच में वह ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो ऐसा करने वाले वह टीम इंडिया के चौथे और वर्ल्ड के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
गेंदबाजी में कोई तब्दीली होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। तेज गेंदबाज के रुप में भुनवेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह, जबकि स्पिनर के तौर पर दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और 'चाइनामैन' कुलदीप यादव का खेलना तय माना जा रहा है।
टीम इंडिया- शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।
टीम इंडिया- शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।