फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को इतिहास रचने से रोकेगी द. अफ्रीका की 'गुलाबी गैंग', वजह है बेहद खास

Sat, 10 Feb 2018 08:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
south africa will play fourth odi in pink dress against india
South Africa in pink dress

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग में होने वाले चौथे वन-डे मुकाबले में प्रोटियाज टीम एक नए अंदाज में मैदान पर उतरेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चौथे व निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पिंक (गुलाबी) कलर के आउटफिट में मैदान पर उतरेगी। यह एक पिंक वन-डे मैच होगा, जो ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए खेला जाएगा।

 

south africa will play fourth odi in pink dress against india
South Africa in pink dress

गौरतलब है कि शनिवार को होने वाले इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी वापसी कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगले मैच में वापसी करने वाले डीविलियर्स टीम इंडिया पर कहर बनकर टूट सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि पिंक ड्रेस एबी डीविलियर्स के लिए काफी लकी है। इस आउटफिट में उन्होंने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। इसलिए कल मैदान पर उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बेहद खास रहेगा

 

south africa will play fourth odi in pink dress against india
South Africa in pink dress

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अब तक कुल 5 पिंक वन-डे मैच खेल हैं। खास बात यह है कि प्रोटियाज ये सभी मैच जीतने में कामयाब रही है। वहीं पिंक वन-डे में सबसे ज्यादा कमाल एबी डीविलियर्स ने ही किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
south africa will play fourth odi in pink dress against india
South Africa in pink dress

डीविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक जड़ा था। यह वन-डे में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मैच में उन्होंने कुल 44 गेंद में 149 रन बनाए थे। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ 2013 में खेले गए पिंक वन-डे मैच में डीविलियर्स ने 47 गेंदों में 77 रन बनाए थे।

विज्ञापन
south africa will play fourth odi in pink dress against india
South Africa in pink dress

डीविलियर्स उंगली में चोट के कारण पहले तीन वन-डे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि मैच से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होगा और उनकी उपलब्धता के बारे में तभी फैसला लिया जाएगा। यदि वह खेलते हैं तो तीसरे नंबर पर उतरेंगे और जेपी डुमिनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। डेविड मिलर और खाया जोंडो में से किसी एक को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। वहीं कप्तान फाफ डू प्लेसी की गैर मौजूदगी में ऐडन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed