फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa first test match preview

INDvSA: टीम इंडिया केपटाउन टेस्ट जीतने के लिए अपना सकती है ये 'ब्रह्मास्त्र'

Fri, 05 Jan 2018 07:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa first test match preview
टीम इंडिया - फोटो : File
टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद टीम इंडिया का मुकाबला शुक्रवार (5 जनवरी) से नंबर दो टीम दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है। ये सिर्फ न टीम इंडिया के लिए नाक की लड़ाई है बल्कि कप्तान विराट कोहली के लिए भी किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं होने वाला है। सीरीज का पहला मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स की तेज और बाउंसी पिच पर खेला जाना है। 
विज्ञापन


इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि मौजूदा टीम इंडिया जिस फॉर्म में है, उसे देखते हुए टीम इंडिया 25 साल से दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीत जरूर दर्ज करने में कामयाब होगी। एक ओर जहां टीम इंडिया लगातार 9 सीरीज जीतकर इस दौरे पर गई है, वहीं दूसरी तरफ 1992 से अब तक भारतीय टीम ने 5 बार अफ्रीकी दौरा कर चुकी है, जिसमें चार बार हार का मुंह देखना पड़ा और एक बार सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010-11 में सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब हासिल की थी। हालांकि मौजूदा टीम को देखते हुए सभी पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि इस टीम में वो काबिलियत नजर आ रही है, जो इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात देने के लिए चाहिए। मौजूदा टीम की न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि इस बार गेंदबाजी क्रम भी मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया को मिली स्ट्रिक्ट वॉर्निंग, सिर्फ दो मिनट में नहाकर निकलना होगा बाहर

टीम इंडिया के लिए ये होंगे तुरुप के पत्ते
एक ओर जहां टीम इंडिया की बल्लेबाजी का जिम्मा मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के इर्द-गिर्द रहेगी। वहीं, बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। 

india vs south africa first test match preview
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
कमजोरी कड़ियां
इस वक्त टीम इंडिया के लिए कमजोर कड़ी के तौर पर अजिंक्य रहाणे का फॉर्म है। हालांकि रहाणे ने हमेशा विदेशी दौरों पर बल्ले से कमाल किया है और उम्मीद है कि वो इस बार फिर टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। 

सरप्राइज पैकेज
टीम इंडिया इस बार अपने सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों के साथ अफ्रीकी दौरे पर गई है। एक तरफ जहां इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी हैं तो वहीं इस बार वन-डे और टी20 के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। बुमराह ने टी20 और वन-डे में खुद को साबित किया है और इस बार उनको खुद को साबित करने के लिए टेस्ट में भी मौका मिल सकता है। 

india vs south africa first test match preview
south africa - फोटो : File
संतुलित नजर आ रही है अफ्रीका
टेस्ट में दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका अपने घरेलू कंडिशन में बेहद मजबूत टीम साबित होती है। मेजबान टीम की बैटिंग हाशिम अमला, कप्तान फाफ डु प्लेसि और एबी डीविलियर्स के इर्द-गिर्द घुमती हुई नजर आती है तो विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक कभी भी बल्ले से सबको हैरान करने का माद्दा रखते हैं। 

गेंदबाजों की बात की जाए तो यह विश्व की सबसे घातक तेज गेंदबाजों वाली टीम है। लंबे समय से कंधे की चोट से बाहर चल रहे डेल स्टेन अपनी वापसी को लेकर बेस्रब हैं और अपनी वापसी को यादगार बनाने की वो भरशक कोशिश करेंगे। इसके अलावा क्रिस मौरिस, फिलेंडर, कागिसो रबाडा जैसे घातक गेंदबाज भी हैं। इन गेंदबाजों का डटकर सामना करना टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए बिलकुल भी आसान साबित नहीं होने वाला है। 

टीम: भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ए बी डीविलियर्स, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, आंदिले फेहुलक्वायो, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, मॉर्ने मॉर्कल, डेल स्टेन, क्रिस मौरिस, वेर्नोन फिलेंडर, थेयुनिस डी ब्रून।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed