{"_id":"5a5116ea4f1c1b0e788b6f36","slug":"india-vs-south-africa-dale-steyn-out-from-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDVSA: टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह 'घातक' गेंदबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDVSA: टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह 'घातक' गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
डेल स्टेन और मॉर्न मोर्कल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के लिए खुशखबरी यह है कि इस मैच से अफ्रीका तेज गेंदबाज डेल स्टेन बाहर हो चुके हैं। लंबे समय के बाद कंधे की चोट से वापसी कर रहे डेल स्टेन मैच में अपना 18वां ओवर कर रहे थे कि अचानक उनकी एड़ी में चोट आने की वजह से बीच में ही अपना ओवर छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें चार से छह हफ्ता तक आराम करने की सलाह दी है। इसका सीधा मलतब यह है कि अब वो इस सीरीज में बचे दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इस मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 51 रन पर दो अहम विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थित में पहुंच चुकी है। पहली पारी में वो भारत पर 77 रन की लीड लेने में कामयाब रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवाकर 65 रन बना चुकी है। इस लिहाज से अब अफ्रीका 142 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है। फिलहाल क्रीच पर हाशिम अमला 4 और नाइट वॉचमैन कागिसो रबाडा 2 रन बनाकर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः प्लेसी के विकेट पर अफ्रीकी खिलाड़ियों ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, कोहली-पांड्या ने दिया करारा जवाब
टीम इंडिया ने अफ्रीका की पहली पारी के 286 रन के जवाब में 209 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली।