फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa, 4th test

दिल्ली के कोटला में ही होगा भारत-अफ्रीका चौथा टेस्ट

Thu, 19 Nov 2015 11:34 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa, 4th test

3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की एक बड़ी बाधा दूर हो चुकी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह कंफर्म कर दिया है कि मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में ही होगा। लेकिन इस मामले में एक शर्त भी रखी है।

विज्ञापन


फ्रीडम क्रिकेट सीरीज के तहत दक्षिण अफ्रीका के 72 दिनों के इस मैराथन सीरीज में इससे पहले टी-20 और वनडे क्रिकेट सीरीज हो चुकी हैं। इन दोनों सीरीज में टीम इंडिया को मेहमान टीम अफ्रीका के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि टेस्ट में वापसी करते हुए टीम इंडिया सीरीज में अभी तक 1-0 से आगे चल रही है। पहला टेस्ट मोहाली में जीतने के बाद बंगलुरू टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। तीसरा टेस्ट नागपुर में 25 नवंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को लेकर बीसीसीआई, दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) और दिल्ली सरकार के बीच मामला फंसा हुआ था। जिसमें गुरूवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया और संघ का पक्ष लिया। दरअसल, दिल्ली सरकार और संघ के बीच वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मतभेद थे। इस पर दिल्ली सरकार ने मुदगल कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर संघ की मुश्किलें और बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें, पूरा मामला

india vs south africa, 4th test

दिल्ली सरकार द्वारा पेश की गई मुदकल कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ पर दक्षिण दिल्ली नगर निगम के प्रोविजन सर्टिफिकेट और मनोरंजन कर का करोड़ो का बकाया बाकी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई ने संघ को एक दिन की छूट देते हुए पूरा करने की मोहलत दी थी। जिसे संघ ने गुरूवार तक पूरा कर लिया।

बुधवार को संघ ने नगर निगम के प्रोविजन सर्टिफिकेट हासिल किया। लेकिन बुधवार तक संघ पर मनोरंजन कर के करीब 25 करोड़ बकाये थे। गुरूवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सशर्त संघ के पक्ष के फैसला सुनाया और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टेस्ट मैच के लिए दिल्ली के‌ फिरोजशाह कोटला मैदान को हरी झंडी दे दी।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ‌संघ को 3 दिसंबर मैच शुरू होने से पहले मनोरंजन कर के बकाये की राशि जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed