फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa 1st odi weather forecast lucknow pitch report of ekana cricket stadium news in hindi

Lucknow Weather, IND vs SA 1st ODI: बारिश की भेंट चढ़ सकता है पहला वनडे, जानें कैसा है लखनऊ का मौसम?

Thu, 06 Oct 2022 11:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

Lucknow Weather Forecast, India vs South Africa 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में है। हालांकि, इस मैच के दौरान यहां बारिश होने की संभावना है और क्रिकेट प्रेमियों को निराश होना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
india vs south africa 1st odi weather forecast lucknow pitch report of ekana cricket stadium news in hindi
तेम्बा बावुमा और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। हालांकि, इन दोनों सीरीज में काफी कुछ बदल चुका है। रोहित शर्मा की बजाय शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, भारत की मुख्य टीम के 14 खिलाड़ी पहले ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। इस सीरीज में भारत की युवा टीम अपना दम दिखाएगी। कप्तान धवन के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों के पास कुछ खास अनुभव नहीं है। 
विज्ञापन


संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे युवा खिलाड़ियों को देखने के लिए सभी बेकरार हैं, लेकिन लखनऊ में होने वाले पहले वनडे के दौरान फैंस को निराश होना पड़ सकता है। इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है और यह मैच धुलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, बारिश रुकने पर कुछ ओवर की कटौती के साथ मैच हो सकता है और क्रिकेट प्रेमियों को खेल देखने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


LLC: गंभीर की इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन, फाइनल में भीलवाड़ा किंग्स को 104 रन से हराया, रॉस टेलर ने किया कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आसमान में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान दो बार बारिश हो सकती है। दिन में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। गुरुवार को बारिश की संभावना 95 प्रतिशत है। ऐसे में मैच में इसका असर पड़ना तय है। हवा की गति लगभग 19 किमी प्रति घंटा होगी और शाम के समय मौसम उमस भरा रहेगा।  

बीसीसीआई ने मैच से पहले बताया कि बारिश की वजह से टॉस और मैच शुरु होने का समय 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। अब टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा और मैच दो बजे शुरू होगा।



IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच आज, युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका

कैसी रहेगी पिच?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच संतुलित है और बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा होता है। काली मिट्टी से बनी पिच में गेंदबाजों को उछाल मिलेगा। इससे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को फायदा होगा। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में थोड़ी स्विंग मिल सकती है। पिच में उछाल भी अच्छा है और गेंदबाज इसका उपयोग कर सकते हैं। मैच आगे बढ़ने पर पिच पर गेंद रुककर आएगी। ऐसे में तेज गेंदबाज धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।

T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैशिंग लुक

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई। 

दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed