फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan semifinal preview mount maungauni icc under 19 world cup

ICC U19 WC: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबला, कल होगी भिडंत

Mon, 29 Jan 2018 06:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
india vs pakistan semifinal preview mount maungauni icc under 19 world cup
भारतीय अंडर19 टीम

भारतीय अंडर-19 टीम का मंगलवार को असली टेस्ट होना है। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में सामना पाकिस्तान से होगा। तीन बार की चैंपियन टीम इंडिया का मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उसने अपने चारों मुकाबले जीते।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पाक को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, इसके बाद उसने दमदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते। मगर एक बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि पाक को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका पर बेहद करीबी जीत मिली।
विज्ञापन


पाक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अली जरियाब आसिफ ने दो मौकों पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए पाक को मुसीबत से निकाला। आसिफ ने श्रीलंका के खिलाफ 59 रन जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 74 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया का पलड़ा भारी, इन खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

india vs pakistan semifinal preview mount maungauni icc under 19 world cup
पृथ्वी शॉ

बहरहाल, टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन है और कमलेश नागरकोटीशिवम मावी से उम्मीद रहेगी कि वह अपनी गति और लाइन-लेंथ से पाक बल्लेबाजों का खौफ बढ़ाएं। विश्व कप में अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में लुभावने करार पाने वाले भारतीय युवा खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे। 

टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों विभागों में मजबूत नजर आ रही है। पृथ्वी शॉ, शुभम गिल और हार्विक देसाई जैसे टीम के पास स्टार बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजी विभाग भी बेहद मजबूत है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को हालांकि, अफरीदी से संभलकर रहना होगा। अफरीदी ने चार मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। 

टीमें
भारत : पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमन गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, ईशान पोरेल, हिमांशु राणा, अनुकूल राय, शिवम मावी, शिवा सिंह ।

पाकिस्तान : हसन खान (कप्तान), रोहेल नजीर, मोहम्मद अली खान, अली जरियाब, अम्माद आलम, अर्शद इकबाल, इमरान शाह, मोहम्मद ताहा, मोहम्मद मोहसिन खान, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद जैद, मुनीर रियाज, साद खान, शाहीन अफरीदी, सुलेमान शफकत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed