फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच हारते ही रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया क्यों मिली टीम इंडिया को शर्मनाक हार

Wed, 06 Feb 2019 07:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Feb 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand: We were outplayed in all three departments: Rohit Sharma
rohit sharma pc
मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को टी-20 क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी हार दे दी है। वेलिंग्टन में बुधवार को खेले गए तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत 80 रन से हार गया।
India vs New Zealand: We were outplayed in all three departments: Rohit Sharma
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना टी-20 में सर्वोच्च स्कोर 219 रन बनाया। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर्स में महज 139 रन ही बना सकी।
India vs New Zealand: We were outplayed in all three departments: Rohit Sharma

रनों के लिहाज से टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी हार मिलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'ये मुश्किल मैच था, हमने तीनों विभागों में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। हम जानते थे कि छोटा मैदान होने के बावजूद यहां पर 220 रन का लक्ष्य आसान नहीं रहने वाले। हमने साझेदारियां नहीं बनाई जिसकी वजह से ये मुश्किल हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand: We were outplayed in all three departments: Rohit Sharma

इसके साथ ही रोहित ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने टॉस जीतकर इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना चुना। उन्होंने कहा कि हम लक्ष्य का अच्छे से पीछा करते हैं। इसलिए हम ऑलराउंडर्स समेत 8 बल्लेबाजों के साथ खेले। हमें सिर्फ एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी जो कि हम नहीं कर सके।'

विज्ञापन
India vs New Zealand: We were outplayed in all three departments: Rohit Sharma

इससे पहले कीवी टीम के लिए टीम सीफर्ट ने 43 गेंदों में सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली। कॉलिन मुनरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed