Mahindra XUV300 की लॉन्चिंग से पहले खुलासा, हर वैरियंट्स में ये होंगे फीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 लाख से 12 लाख रुपए के बीच कीमत
महिन्द्रा एक्सयूवी300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 200 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं डीजल इंजन 300 एनएम का टॉर्क देगा। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसमें 2600 एमएम का सबसे बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। वहीं एक्सयूवी 300 में कई महंगे फीचर भी शामिल किए हैं, जो अभी तक महंगी गाड़ियों में ही आते थे। एक्सयूवी 300 को तीन वैरियंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं एक्सयूवी 300 के सबसे सस्ते वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख और टॉप वैरियंट की कीमत 12 लाख रुपए होगी।
Mahindra XUV 300 W4
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W4 वैरियंट में क्या होंगे फीचर...
- चार स्पीकर्स के साथ 3.5 इंच ऑडियो सिस्टम (डीजल)
- डुअल एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी
- आइसोफिक्स सीट्स
- इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम
- इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज
- गियरशिफ्ट इंडीकेटर
- मल्टीमोड स्टीयरिंग
- 16 इंच स्टील व्हील्स
- बॉडी कलर बंपर
- डोर हैंडल्स और मिरर
- व्हील और साइड क्लैडिंग
Mahindra XUV 300 W6
- की-लेस एंट्री
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- 16 इंच स्टील रिम्स के लिए व्हीलकैप
- सिल्वर कलर में अपर और लोअर ग्रिल
- डोर क्लेडिंग
- ब्लैक रूफरेल्स
- हाई माउंट स्टॉप लैंप के साथ स्पॉयलर
Mahindra XUV 300 W8
- पैसिव की-लेस एंट्री
- पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप
- नेविगेशन के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
- 2 ट्विटर्स
- गियर नॉब और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग
- क्रूज कंट्रोल
- हिल होल्ड के साथ इलेट्रिकली स्टैबिलिटी प्रोग्राम
- डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- डाइनेमिक गाइडलाइंस के साथ रिवर्स कैमरा
- 6 तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट
- ऑटोमैटिक हैडलैंप और वाइपर्स
- टर्न इंडीकेटर्स के साथ इलैक्ट्रॉनिकली फोल्डेबल ओआरवीएम
- मूड लाइटिंग्स
- हीटेड मिरर्स
- वन टच ड्राइवर अप एंड डाउन विंडो
- 17 इंच के अलॉय व्हील्स
- एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
- सिल्वर फ्रंट और रिअर स्किड प्लेट्स