फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand: third umpire drs decision erupts everyone in second t20i at auckland

INDvNZ: ...जब थर्ड अंपायर के इस फैसले ने सबको किया अचंभित, DRS को लेकर हुआ विवाद!

Sat, 09 Feb 2019 07:53 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 09 Feb 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand: third umpire drs decision erupts everyone in second t20i at auckland
भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में डीएरएस को लेकर कुछ अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला। बता दें कि यह वाक्या न्यूजीलैंड की पारी के दौरान छठे ओवर में देखने को मिला। जब मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डैरेल मिचेल को विवादित रूप से आउट करार दे दिया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, क्रुणाल पांड्या की गेंद पर मिचेल को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। इसके बाद बल्लेबाज ने रिव्यू लेकर अंपायर के फैसले का विरोध किया। हालांकि, मामला जब थर्ड अंपायर के पास गया तो हॉट्सपॉट तकनीक से लगा कि गेंद ने मिचेल के बल्ले का किनारा लिया था। 
विज्ञापन


उनके बल्ले पर एक सफेद सा निशान बन रहा था, लेकिन थर्ड अंपायर को ये सबूत भी सही नहीं लगा तो उन्होंने फिर स्निको तकनीक का उपयोग किया, जिसमें गेंद का बल्ले से किनारा लेने का कोई सबूत नहीं मिला। थर्ड अंपायर ने मिचेल को आउट करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

india vs new zealand: third umpire drs decision erupts everyone in second t20i at auckland

थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और बल्लेबाज मिचेल अचंभित रह गए। इसके बाद उन्होंने अंपायर से कहा कि हॉटस्पॉट के मुताबिक गेंद पर बल्ले का किनारा लगा है, पर थर्ड अंपायर ने विरोध के बावजूद उन्हें आउट करार दिया। 

थर्ड अंपायर के इस फैसले से सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। सभी को लगा कि मिचेल नॉट आउट थे। बता दें कि डीएरएस को लेकर अकसर विवाद सामने आते रहते हैं, लेकिन यह थोड़ा हटके था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed