फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs ireland 13th match live updates in group b icc womens world t20

महिला वर्ल्ड टी-20: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, शाही अंदाज में पूरी हुई जीत की हैट्रिक

Fri, 16 Nov 2018 12:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
india vs ireland 13th match live updates in group b icc womens world t20
indvire

मिताली राज (51) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को आयरलैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गयाना के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 52 रनों से करारी मात दी। बता दें कि भारतीय टीम पिछले आठ साल के बाद इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में  पहुंची है। बता दें कि टीम इंडिया शुरुआती दो संस्करणों (2009 और 2010) में अंतिम चार में पहुंची थी।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 8 विकेट खोकर 93 रन पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से मिताली राज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 56 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


टीम इंडिया के 145 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। छठे ओवर की पहली गेंद पर दिप्ती शर्मा ने आयरैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज गैबी लुइस (9) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले विकेत के लिए लुइस ने शेलिंगटन के साथ 27 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्टार गेंदबाज पूनम यादव ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने क्लेयर शेलिंगटन (23) को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों स्टंप आउट कराया। 14.5 ओवर में आयरलैंड के कप्तान लारा डेलानी (9) के रूप में तीसरा झटका लगा। डेलानी को राधा यदाव ने विकेटकीपर तान्या भाटिया के हाथों स्टंप आउट कराया।

16.5 ओवर में दिप्ती शर्मा ने शाउना कावानाग (2) कोएलबीडब्ल्यू आउट किया, जबकि इसके अगले ही ओवर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सोबेल जायस (33) को पूनम यादवा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद आयरलैंड के लगातार विकेट गिरते चले गए। 91 रन के स्कोर पर आयरलैंड का आठवां विकेट गिरा और इसी के साथ टीम इंडिया ने यह मैच अपने नाम की। टीम इंडिया की तरफ से राधा यादव के अलावा दिप्ती शर्मा ने दो, जबकि हरमनप्रीत और पूनम यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

india vs ireland 13th match live updates in group b icc womens world t20
Smriti Mandhana

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को मिताली राज और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर किम गार्थ ने स्मृति मंधाना के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका दिया। मंधाना 29 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए उन्होंने मिताली राज के साथ  67 रन की साझेदारी की।

मंधाना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आईं जेमिमा रोड्रिगेज ने मिताली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाई, लेकिन 15वें ओवर की चौथी गेंद पर आयरलैंड के कप्तान लारा डेलानी ने रोड्रिगेज (18) को विकेटकीपर मैरी वालड्रोन के हाथों स्टंप आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने मिताली के साथ 40 रन की साझेदारी की। इसके कुछ ही देर बाद 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर (7) के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। उन्हें एमियर रिचर्डसन ने शाउना कावानाग के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

17.2 ओवर में टीम इंडिया को वेदा कृष्णमूर्ति (9) के रूप में चौथा झटका लगा। उन्हें लूसी ओरीली ने अपना शिकार बनाया। इसके कुछ ही देर के बाद मिताली राज ने 56 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मिताला ने 54 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मिताली का इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक है। इसके पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी जमाई थीं।

इसके बाद 20वें ओवर की चौथी गेंद पर दयालन हेमलता 4 रन बनाकर रन आउट हो गईं। आयरलैंड की तरफ से किम गार्थ ने दो, जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए।
 
इससे पहले आयरलैंड की कप्तान लारा डेलानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए अरुणधति रेड्डी की जगह मानसी जोशी को टीम में शामिल किया था।


टीमें इस प्रकार हैंः-

भारत : स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, राधा यादव, मानसी जोशी, पूनम यादव।

आयरलैंड : क्लेयर शेलिंगटन, गैबी लुइस, सोबेल जायस, लारा डेलानी (कप्तान), शाउना कावानाग, किम गार्थ, एमियर रिचर्डसन, मैरी वालड्रोन (विकेटकीपर), लारा मारिट्ज, लूसी ओरीली, क्लेस्टे राक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed