फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिलाएं

Thu, 05 Mar 2020 11:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Mar 2020 11:13 AM IST
खास बातें

India vs England Women's T20 World Cup Semi-final Live Cricket Score: सिडनी में बारिश थमी नहीं और भारत को अपने ग्रुप में टॉप पर होने का फायदा मिला। भारतीय टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। पहला सेमीफाइनल बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया।  साल 2018 में भी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची थी, लेकिन उसे इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
India vs England Women's T20 Semi-final Cricket Score Match News Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

10:52 AM, 05-Mar-2020

बिना मैच हुए कैसे फाइनल में पहुंचा भारत

ग्रुप-ए में भारत सभी 4 मैच जीतकर शीर्ष पर रहा था। जबकि इंग्लैंड ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर था। ICC के नियमानुसार मैच रद्द होने पर भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप रहने के कारण फाइनल में पहुंची। टीम इंडिया ने तीन बार 2009, 2010, 2018 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
10:49 AM, 05-Mar-2020

पहला फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

भारी बारिश के चलते महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल रद्द हो गया है। यानी टीम इंडिया पहली बार फाइनल खेलेगी। साल 2018 में भी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची थी, लेकिन उसे इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
 

 

 
विज्ञापन
10:01 AM, 05-Mar-2020

बारिश जारी है

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : सोशल मीडिया
सिडनी में अभी भी बारिश हो ही रही है। कवर्स मैदान पर मौजूद हैं। नतीजे के लिए 10-10 ओवर का मैच होना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि भारतीय समयानुसार 11:06 बजे तक टॉस हो 11:20 तक मैच शुरू हो जाए।
 
09:32 AM, 05-Mar-2020

पिछली बार इंग्लैंड से मिली थी मात

भारतीय टीम अभी तक इस टी-20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। पिछली बार में उसे इंग्लिश टीम ने ही सेमीफाइनल में हराया था।
 
09:11 AM, 05-Mar-2020

10-10 ओवर का खेल होना जरूरी

सिडनी में भारी बारिश की आशंका पहले ही थी। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार नतीजा निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है।
 
09:08 AM, 05-Mar-2020

भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी

आज बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि वह लीग राउंड में अपने ग्रुप में चारों मैच जीतकर टॉप पर है।

ऐसे पहुंचेगी टीम इंडिया सीधे फाइनल में
https://www.amarujala.com/photo-gallery/cricket/cricket-news/women-s-t20-world-cup-rain-forecast-in-semifinal-in-sydney-scenario-in-case-of-washout
विज्ञापन
विज्ञापन
09:05 AM, 05-Mar-2020

सिडनी में भारी बारिश

सिडनी में फिलहाल भारी बारिश हो रही है। 10-10 ओवर का मैच होने के लिए जरूरी है कि भारतीय समयानुसार 11:06 बजे तक टॉस हो 11:20 तक मैच शुरू हो जाए।
 
08:48 AM, 05-Mar-2020

आमने-सामने दोनों देश

दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अबतक 5 मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम को 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही 8 विकेट से रौंदा था, लेकिन वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। दोनों के बीच अब तक 19 टी-20 खेले गए। इनमें टीम इंडिया ने 4 जीते, जबकि 15 मैच में हार मिली। चार बार फाइनल पहुंच चुका इंग्लैंड सिर्फ 2009 में पहला विश्व कप जीतने में ही सफल हो पाया है।
08:32 AM, 05-Mar-2020

मौसम का मिजाज

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को बारिश हो सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो फिर क्या होगा और कौन-कौन सी टीम फाइनल खेलेगी, क्योंकि सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई रिज़र्व डे नहीं रखा गया है। 

08:12 AM, 05-Mar-2020

IND vs ENG: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिलाएं

नमस्कार, अमर उजाला के लाइवा ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय महिला टीम टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिशों में जुटी हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अभी तक इस टुर्नामेंट में अजेय है। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जएगा। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू होगा। टॉस का सिक्का सुबह नौ बजे उछलेगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed