फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मैच खेले ही महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, जानिए कैसे?

Thu, 05 Mar 2020 09:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 Mar 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Women's T20 World Cup Rain forecast in semifinal in sydney scenario in case of washout
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया में चल रहा महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। ग्रुप मैचों की समाप्ति के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। ग्रुप-ए से जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई किया वहीं ग्रुप-बी से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।



Women's T20 World Cup Rain forecast in semifinal in sydney scenario in case of washout
सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीम - फोटो : ICC

अब चारों टीमों के बीच बृहस्पतिवार को एक ही मैदान पर फाइनल के लिए जंग होगी। हालांकि सिडनी में होने वाले इस अहम मुकाबले पर अब बारिश का साया मंडराने लगा है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को बारिश हो सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो फिर क्या होगा और कौन-कौन सी टीम फाइनल खेलेगी, क्योंकि सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई रिज़र्व डे नहीं रखा गया है। 

Women's T20 World Cup Rain forecast in semifinal in sydney scenario in case of washout
आईसीसी वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक किसी भी टी-20 मुकाबले का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरुरी है लेकिन कल होने वाले दोनों मुकाबले के बीच सिर्फ आधे घंटे का अतिरिक्त समय होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल दोपहर के तीन बजे और दूसरा सेमीफाइनल उसी मैदान पर शाम सात बजे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's T20 World Cup Rain forecast in semifinal in sydney scenario in case of washout
महिला टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

अब ऐसे में अगर बारिश ने खेल बिगाड़ा और मैच को रद्द करना पड़ा तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा क्योंकि दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही थीं। बता दें कि फाइनल के लिए रिज़र्व डे की व्यवस्था है, हालांकि रविवार को होने वाले निर्णायक मुकाबले में बारिश का कोई पुर्वानुमान नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed