फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: भारतीय टीम में अहम बदलाव, चहल-ईशान बाहर, जानिए प्लेइंग XI

Thu, 18 Mar 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
india vs england: chahal, ishan out playing 11 of team india in 4th t20i
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में टीम इंडिया की निगाहें जीत पर होगी। टीम इंडिया पिछले तीन में से दो मैचों में उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। इस लिहाज से चौथा मुकाबला अहम माना जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में दो अहम बदलाव किए हैं। युजवेंद्र चहल को बाहर बैठाया गया और उनकी जगह पर राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं ईशान किशन को चोट की वजह से बाहर किया गया है और उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव को वापस से टीम में लिया गया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं चौथे टी-20 में टीम इंडिया किन प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है। 

india vs england: chahal, ishan out playing 11 of team india in 4th t20i
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स:

पहले और दूसरे टी-20 में टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को आराम दिया था। तीसरे टी-20 में उनकी वापसी हुई, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल सके और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, पिछले तीन मैचों में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी निराशाजन रहा है। उन्होंने 0, 0 और 1 का स्कोर किया। बावजूद इसके चौथे टी-20 में राहुल खेल रहे हैं।
 

india vs england: chahal, ishan out playing 11 of team india in 4th t20i
विराट कोहली - फोटो : social media

मध्यक्रम: 

तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान कोहली खुद नजर आ सकते हैं। पिछले दो मैचों में विराट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में चौथे टी-20 में भी उनसे शानदार पारी की उम्मीद है। वहीं, ईशान किशन जगह की सूर्यकुमार यादव को वापस से टीम में लिया गया है। श्रेयस अय्यर पर बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england: chahal, ishan out playing 11 of team india in 4th t20i
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

ऑलराउंडर्स/विकेटकीपर:

ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या की वापसी प्रभावी रही है, लेकिन वह अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाए हैं। तीसरे मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर्स में 22 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वह इस मैच का हिस्सा हैं। वाशिंगटन सुंदर भी टीम में हैं। वहीं, ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे हैं। आज टीम उनसे एक बड़ा स्कोर चाहेगा। पिछले मैच में वह 25 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।

विज्ञापन
india vs england: chahal, ishan out playing 11 of team india in 4th t20i
राहुल चाहर

गेंदबाजी:

चौथे टी-20 में भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। युजवेंद्र चहल को बाहर बैठाया गया और उनकी जगह पर राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया है।  वहीं, तेज गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए पहली श्रृंखला खेल रहे भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी की है, लेकिन टीम को उनसे उम्मीद है कि वह नई गेंद से नियमित विकेट चटकाएं। पिछले मैच में शार्दुल ने 3.2 ओवर्स में 36 रन लुटाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed