11:18 PM, 18-Mar-2021
भारत की रोमांचक जीत
भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को आठ रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए अहम मैच में सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है।
11:12 PM, 18-Mar-2021
आखिरी दो गेंदों में नौ रन
मैच रोमांचक मोड़ पर। इंग्लैंड को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 9 रन की दरकार
11:01 PM, 18-Mar-2021
हार्दिक का मैच जिताऊ ओवर
हार्दिक पांड्या ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में महज छह रन दिए और एक विकेट भी लिया। हार्दिक ने चार ओवर में 16 रन देकर आज दो विकेट चटकाए। 18 ओवर के बाद
इंग्लैंड का स्कोर: 153/7, क्रिस जॉर्डन (9*), जोफ्रा आर्चर (0*)
10:53 PM, 18-Mar-2021
18 गेंदों में 39 रन
शार्दुल ठाकुर की बढ़िया गेंदबाजी। उन्होंने 17वें ओवर में सात रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए। 17 ओवर के बाद
इंग्लैंड का स्कोर: 147/6, क्रिस जॉर्डन (6*), सैम कुरेन (1*)
10:50 PM, 18-Mar-2021
मॉर्गन भी लौटे पवेलियन
शार्दुल की शानदार गेंदबाजी। उन्होंने लगातार दो गेंदों में स्टोक्स और मॉर्गन को आउट कर मैच को भारत के पक्ष में ला दिया है। शार्दुल की ओवर की दूसरी गेंद पर सुंदर ने मॉर्गन का कैच पकड़ा।
10:48 PM, 18-Mar-2021
बेन स्टोक्स अर्धशतक से चूके
इंग्लैंड की टीम को अहम मौके पर एक बड़ा झटका लगा है। तेजी से अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे बेन स्टोक्स को शार्दुल ने अपना शिकार बनाया। 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ने स्टोक्स को सूर्यकुमार के हाथों कैच करवाया।
10:38 PM, 18-Mar-2021
15 ओवर का खेल खत्म
मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आखिरी की 36 गेंदें बाकी हैं और इंग्लैंड को जीत के लिए 54 रनो की दरकार है। 15 ओवर के बाद
इंग्लैंड का स्कोर: 132/4, बेन स्टोक्स (41), इयोन मॉर्गन (1*)
10:20 PM, 18-Mar-2021
स्टोक्स हुए आक्रामक
बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने के बाद बेन स्टोक्स ने आक्रामक रूख अपनाया हुआ है। वह अब तक 12 गेंदों में 20 रन बना चुके हैं। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 91/3, बेन स्टोक्स (20*), जॉनी बेयरस्टो (6*)
10:09 PM, 18-Mar-2021
जेसन रॉय आउट
हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी। रनों पर लगाम लगाने के साथ ही उन्होंने अब एक बड़ा विकेट भी निकाला। नौंवें ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या ने रॉय को यादव के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले रॉय ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए। 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 66/3, जॉनी बेयरस्टो (1*), बेन स्टोक्स (0*)
09:59 PM, 18-Mar-2021
डेविड मलान आउट
सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर राहुल चाहर ने बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मलान को बोल्ड कर दिया। मलान 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: जेसन रॉय (35*), जॉनी बेयरस्टो (0*)