फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 में रोहित शर्मा ने खड़ा किया रनों का पहाड़, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Thu, 18 Mar 2021 07:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
india vs england 4th 20i: Rohit crosses the 9000-run mark in T20 cricket 
रोहित शर्मा - फोटो : social media

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में गुरुवार को 11 रन बनाते ही अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए।


यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं।

india vs england 4th 20i: Rohit crosses the 9000-run mark in T20 cricket 
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

टी-20 में अपना 342वां मैच खेलने वाले रोहित को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए केवल 11 रन चाहिए थे। उन्होंने आदिल राशिद के पारी के पहले ओवर में ही छक्का, चौका और एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।

india vs england 4th 20i: Rohit crosses the 9000-run mark in T20 cricket 
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित के नाम पर अब टी20 में 9001 रन दर्ज हैं, जिनमें से टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 2800 रन भी शामिल हैं। रोहित से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाम पर पहुंचे थे। इस मैच से पहले उनके नाम पर 302 मैचों में 9650 रन दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england 4th 20i: Rohit crosses the 9000-run mark in T20 cricket 
क्रिस गेल - फोटो : social Media

टी-20 में सर्वाधिक रन वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (13720 रन) के नाम पर दर्ज हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड (10629), पाकिस्तान के शोएब मलिक (10488), न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (9922), ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (9824), आरोन फिंच (9718), कोहली, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (9111) और रोहित का नंबर आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed