VIDEO: विकेट के पीछे दिखी पंत की मस्ती, बोले- मेरा नाम है वाशिंगटन, मुझे जाना है DC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विकेट के पीछे मस्ती करते नजर आए। उन्होंने विकेट के पीछे से कुछ ऐसा कहा, जो स्टंप माइक में कैद हो गया।
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान 70वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की एक गेंद को डॉम सिबले ने डिफेंड किया। इसी दौरान विकेट के पीछे से पंत ने कहा, 'मेरा नाम है वॉशिंगटन, मेरे को जाना है डीसी।' पंत की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
जब ये सब हुआ तब इंग्लैंड का स्कोर 178/2 था। रूट 71 और सिबले 66 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 128 रनबनाकर नाबाद हैं। सिबले और रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।
"Mera naam hai Washington, Mereko jana hai DC"
— Abhi Khade (@khadeabhishek1) February 5, 2021
- Poet Rishabh Pant😂😂#INDvENG #Pant #ViratKohli #Kohli #RishabhPant #Root #Rahane pic.twitter.com/QBmuSMUNp3