{"_id":"5c082b6ebdec2241505b9a91","slug":"india-vs-australia-indian-side-to-take-a-call-on-prithvi-shaw-before-2nd-test-in-perth","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं शॉ, बाउंड्री पर कैच लेते वक्त हुए थे चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं शॉ, बाउंड्री पर कैच लेते वक्त हुए थे चोटिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टखने की चोट से तेजी से उबर रहे हैं। उनकी मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट (26 से 30 दिसंबर) मैच में वापसी करने की संभावना है।
विज्ञापन
मुंबई का यह 19 वर्षीय बल्लेबाज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ सिडनी में भारत के अभ्यास मैच के दौरान डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कैच लेते समय चोटिल हो गए थे। उनके बाएं टखने में चोट लगी है जिसके कारण वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा कि उनका इस तरह से चोटिल होना दुखद है, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने चलना शुरू कर दिया है और अगर सप्ताहांत तक दौड़ना शुरू कर दिया तो यह अच्छा संकेत होगा। वह अभी युवा है और वह जल्दी फिट हो सकते हैं। हम पर्थ (दूसरे टेस्ट मैच के दौरान) में उन्हें लेकर फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम कोहली की टीम के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। उन्होंने कहा कि स्वदेश में हर टीम मजबूत होती है। यह मायने नहीं रखता कि आपका प्रतिद्वंद्वी कौन है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगा, लेकिन हमारे पास प्रतिभा और अनुभव है। गेंदबाजी विभाग में हमारे पास कुशल गेंदबाज हैं। उन्हें कुछ सत्रों में नहीं बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।