फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia 2017 Fourth Test Live From Dharamshala Day 2

IndVsAus: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 52 रन से पीछे

Sun, 04 Jun 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
amarujala.com- Written by: पवन नाहर Updated Sun, 04 Jun 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
India Vs Australia 2017 Fourth Test Live From Dharamshala Day 2
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और भारत अभी भी 52 रन से पीछे है। वहीं दूसरे दिन चायकाल के बाद 3 बड़े विकेट गंवाए। केएल राहुल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी फिफ्टी जड़ी।
विज्ञापन


भारत को लोकेश राहुल (60) के रूप में दूसरा झटका लगा था। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 248 रन बना लिए। रिद्धिमान शाह (10) और  रविंद्र जडेजा (16)  क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन 30 रन बनाकर ल्यॉन का शिकार बने।
विज्ञापन


पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। तेज शुरुआत भुनाने में असफल रही कंगारू टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे 300 रन पर ही ढेर हो गई। स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 111 रन बनाए। इसके अलावा मैथ्यू वेड ने 57 और वॉर्नर ने 56 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


LIVE SCORE

कप्तान कोहली की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के 33वें टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी कप्तानी की। टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे पहले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया। उमेश यादव को 2, जबकि अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर को 1-1 सफलता मिली।


कंधे की चोट के चलते इस मैच से बाहर बैठे टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली भारत के गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। 144 पर 1 विकेट के स्कोर से 300 पर ऑलआउट करने में टीम इंडिया को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed