फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India troubles may increase in T20 World Cup Mumbai Indians players included in Team India could score 68 runs against RCB

मुश्किल: आरसीबी के खिलाफ 68 रन ही बना पाए मुंबई इंडियंस के छह प्रमुख खिलाड़ी, ये सभी भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा

Mon, 27 Sep 2021 03:44 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 27 Sep 2021 03:44 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 54 रनों से शिकस्त दी। आईपीएल के दूसरे चरण में  मुंबई इंडियंस की लगातार यह तीसरी हार है। 

विज्ञापन
India troubles may increase in T20 World Cup Mumbai Indians players included in Team India could score 68 runs against RCB
मुंबई इंडियंस की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में 39वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दुबई में हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई पर एकतरफा जीत दर्ज की। विराट कोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह आरसीबी ने इस मैच में 54 रनों से जीत दर्ज की। आईपीएल के दूसरे चरण में जिस तरह से रोहित की टीम खेल रही है उसने टीम इंडिया समेत बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि मुंबई इंडियंस में आधा दर्जन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका चयन टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। 

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप टीम में मुंबई इंडियंस के छह खिलाड़ी शामिल

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने 8 सितंबर को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के लिए भारती टीम का एलान किया। वर्ल्ड कप टीम में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों को जगह मिली। सिलेक्टर्स ने भारत की वर्ल्ड कप टीम में मुंबई के जिन खिलाड़ियों को शामिल किया उनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, राहूल चाहर, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में इनमें कोई भी खिलाड़ी बहुत उम्मा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

68 रन बना पाए आधा दर्जन खिलाड़ी

रविवार को दुबई में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ। मैच में रोहित की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सिर्फ भारत की विश्व कप टीम में शामिल मुंबई के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात की जाए तो छह खिलाड़ी मिलकर सिर्फ 68 रन बना पाए। जिनमें रोहित 43, ईशान किशन 9, सूर्य कुमार यादव 8, हार्दिक 3, राहुल चाहर 0, जसप्रीत बुमराह रन बना सके। 

विज्ञापन

लगातार तीन मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस

आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने दूसरे सत्र में अब तक तीन मैच खेले और उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा। 19 सितंबर को पहले मैच में सीएसके ने 20 रनों से हराया। जबकि, 23 सितंबर को केकेआर ने उसे 7 विकेट से मात दी। वहीं, 26 सितंबर को आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed