आईपीएल खत्म होने के बाद अफ्रीका का दौरा करेगी टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का समापन 29 मई को हो रहा है और इस मेगा इवेंट के खत्म होने के कुछ दिन बाद टीम इंडिया अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी। आईपीएल के बाद भारतीय टीम अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे जाएगी, जहां उसे वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी होगी।
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि भारत जून में जिम्बाब्वे के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगा।
ये सभी मैच एक ही मैदान हरारे स्पोर्टस क्लब मैदान पर खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 11 से 15 जून के बीच और टी-20 सीरीज 18 से 22 जून के बीच खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर विल्फ्रेड मुकोंदिवा ने जारी एक बयान में कहा, "बीसीसीआई से सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हमें जून में भारतीय टीम के यहां आने की जानकारी देने में खुशी हो रही है।"
पिछले 6 सालों में तीसरी बार जिम्बाब्वे जा रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम लगातार जिम्बाब्वे का दौरा करती रही है। 2010 के बाद से टीम इंडिया 3 बार यहां पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने आ चुकी है। पिछले साल ही दोनों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली गई थी।