फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Squad: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, दो नए चेहरों को मिला मौका

Tue, 01 Nov 2022 02:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Nov 2022 02:00 AM IST
सार

Team India Capatin and Players List: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। टीम में तेज गेंदबाज यश दयाल और कुलदीप सेन दो नए चेहरे होंगे। वहीं, दिनेश कार्तिक को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
India Squad Announced for Upcoming Series Against New Zealand And Bangladesh Know Captain and Players List
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारत टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया दिसंबर में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। वहां टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इन दोनों दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय टीम का एलान किया।


टीम में तेज गेंदबाज यश दयाल और कुलदीप सेन दो नए चेहरे होंगे। यश को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और कुलदीप को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है जो पहले तो भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इनमें रजत पाटीदार और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं।  
India Squad Announced for Upcoming Series Against New Zealand And Bangladesh Know Captain and Players List
आईपीएल 2022 में यश दयाल गुजरात टाइटंस और कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स से खेले थे - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का न्यूजीलैंड दौरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान वह चोटिल भी हो गए थे।
India Squad Announced for Upcoming Series Against New Zealand And Bangladesh Know Captain and Players List
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की टी20 टीम में वापसी हुई है। वहीं, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव भी खेलते दिखेंगे। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उमरान मलिक ने भी टी20 टीम में वापसी की है। वह पिछली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। उनकी गति न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। उमरान लगातार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
India Squad Announced for Upcoming Series Against New Zealand And Bangladesh Know Captain and Players List
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

विज्ञापन
India Squad Announced for Upcoming Series Against New Zealand And Bangladesh Know Captain and Players List
शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें भी रोहित, राहुल, कोहली खेलते हुए नहीं दिखेंगे। ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए भी उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज के बाद आराम दिया गया है। वनडे टीम में तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक और मध्यप्रदेश के रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन नया चेहरा होंगे। कुलदीप ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए खूब धमाल मचाया था। भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर भी टीम में वापसी कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed