फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's action-packed 2019-20 home cricket season 

वर्ल्ड कप के बाद अब भारत के सामने होंगी नई चुनौतियां, ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमें करेंगी भारत दौरा

Wed, 17 Jul 2019 06:50 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Jul 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
India's action-packed 2019-20 home cricket season 
टीम इंडिया - फोटो : social media

विश्व कप की सरगर्मी के बाद भारत का विदेश दौरा शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया अपने विदेश दौरे की शुरुआत वेस्टइंडीज से करेगी। वेस्टइंडीज दौरे के बाद कई विदेशी टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इस दौरान भारत के सामने कई चुनौतियां होंगी। 

विज्ञापन


15 सितंबर से शुरू होने वाले सत्र में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया की टीमें भारत के दौरे पर होंगी। इस दौरान पूरे सत्र में भारत पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी-20 मैच खेलेगा। इस दौरान पांच टेस्ट मैच ऐसे होंगे जो टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेले जाएंगे।
विज्ञापन


सत्र की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी। यह दोनों टीमें सितंबर और अक्टूबर में तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। तीन टी-20 मैच 15, 18 और 22 सितंबर को क्रमश: धर्मशाला, मोहाली और बेंगलुरू में खेले जाएंगे जबकि टेस्ट सीरीज दो अक्टूबर से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टेस्ट मैच विशाखापट्टनम, रांची और पुणे में खेले जाएंगे। इस सीरीज का नाम फ्रीडम सीरीज महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के नाम पर रखा गया है। 

दक्षिण अफ्रीका की वापसी के बाद बांग्लादेश की टीम नंवबर में भारत का दौरा करेगी। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को पहला टी-20 दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद सात और 10 नवंबर को बाकी के दो टी-20 मैच राजकोट और नागपुर में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश के साथ भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में जबकि दूसरा 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश के बाद टी-20 विश्व कप विजेता विंडीज भारत दौर पर आएगी। उसका दौरा छह दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर को खत्म होगा। 

वेस्टइंडीज तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। इनमें छह, आठ और 10 दिसंबर को मुंबई, तिरुवंनतपुरम, हैदराबाद में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं 15, 18 और 22 दिसंबर को चेन्नई, विशाखापट्टनम, कटक में तीन वनडे मैच होंगे।

2020 में आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। 14, 17 और 19 जनवरी को यह दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के मैच मुंबई, राजकोट और बेंगलुरू में खेले जाएंगे। आस्ट्रेलिया के बाद भारत एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। इस बार यह दोनों टीमें सिर्फ तीन वनडे मैच खेलेंगी। यह तीनों मैच 12, 15 और 18 मार्च को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और कोलकाता में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। वहां उसे पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट खेलनी होगी। दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 24 जनवरी को 2020 को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed