फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Mohammed Shami named in Bengal T20 squad for Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament

Syed Mushtaq Ali Trophy: रणजी ट्रॉफी के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलेंगे शमी, बंगाल टीम में मिली जगह

Mon, 18 Nov 2024 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:16 PM IST
सार

शमी को बंगाल टी20 टीम में शामिल करना उनकी फिटनेस का पूरा आकलन करने का हिस्सा है जिससे वह शुक्रवार से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद के मैचों में राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सके।

विज्ञापन
India pacer Mohammed Shami named in Bengal T20 squad for Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए सोमवार को बंगाल टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले से 360 दिनों बाद मैदान पर वापसी करने वाले शमी शनिवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल वह टीम में मौजूद नहीं हैं। 
विज्ञापन

शमी को बंगाल टी20 टीम में शामिल करना उनकी फिटनेस का पूरा आकलन करने का हिस्सा है जिससे वह शुक्रवार से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद के मैचों में राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सके। टखने की चोट से उबरने के बाद शमी ने एक साल के अंतराल पर प्रतिस्पर्धी मैच में वापसी करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सत्र की पहली जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समझा जाता है कि राष्ट्रीय चयन समिति व्यापक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा करने के बाद सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद शमी को जल्दबाजी में भारतीय टीम में शामिल करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो। 
विज्ञापन

इस बीच, प्रतिभाशाली बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी को बंगाल का कप्तान बनाया गया। बंगाल अपने अभियान की शुरुआत राजकोट में ग्रुप ए मैच में पंजाब के खिलाफ करेगा। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा हैदराबाद, मेघालय, मध्य प्रदेश, मिजोरम, बिहार और राजस्थान की टीमें हैं। इसका फाइनल 15 दिसंबर को बंगलुरू में होगा।

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, करण लाल, रितिक चटर्जी, रित्विक रॉय चौधरी, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), रणजोत सिंह खैरा, प्रयास रे बर्मन, अग्निव पान (विकेटकीपर), प्रदीप्ता प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ और सौम्यदीप मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed