{"_id":"5cd16aa6bdec220785345c6c","slug":"india-lost-against-australia-by-1-run-in-1987-cricket-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 1987 World Cup में जीता हुआ मैच 1 रन से हार गई थी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब 1987 World Cup में जीता हुआ मैच 1 रन से हार गई थी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 13 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वर्ल्ड कप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1983 में अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने के बाद 1987 के विश्व कप में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने 87 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला मुकाबला खेला।
उस वक्त जहां टीम इंडिया वर्ल्ड कप की दावेदारों में से एक थी वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम युवा और अनुभवहीन थी।
2 of 5
kapil dev and sunil gavaskar
मैच से पहले हर किसी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया अपना पहला मैच आसानी से जीत लेगी।
इस मैच को टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही थी। मैच में कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जियॉफ मार्श की शतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में 270 रन बनाए और इंडिया को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य दिया।
3 of 5
कपिल देव
- फोटो : getty
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के श्रीकांत और युवा नवजोत सिंह सिद्धू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना चुकी थी और जीत के करीब थी। इंडिया को अपना पहला मैच जीतने के लिए महज 90 गेंदों में 70 रन बनाने थे और उसके पास 8 विकेट बाकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : Getty
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने युवा गेंदबाज क्रेग मैकडरमोट को गेंदबाजी सौंपी। मैकडरमोट ने आते ही सिद्धू को 73 रन पर बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी और फिर देखते ही देखते दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और रवि शास्त्री को एक के बाद एक पवेलियन भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
विश्व कप 1987
परिणाम यह हुआ कि पूरी टीम इंडिया ने मात्र 54 रन में अपने 6 विकेट गंवा दिए और जीता हुआ मैच 1 रन से हार गई। टीम इंडिया ने 49.5 ओवर में 269 रन पर आलआउट हो गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।