फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल में एमएस धोनी ने रचा इतिहास, बने IPL के सबसे सफल विकेटकीपर

Sun, 12 May 2019 10:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 12 May 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni becomes most successful wicketkeeper in IPL history
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई और चेन्नई के बीच IPL 2019 के खिताबी मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया। विकेटकीपिंग में रिकॉर्ड बुक के लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके माही ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया है।

Mahendra Singh Dhoni becomes most successful wicketkeeper in IPL history
एमएस धोनी

रोहित शर्मा का कैच लेते ही धोनी IPL के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। इसके पहले यह तमगा कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक के पास था। जिन्होंने 182 मैच में 131 (101 कैच और 30 स्टंपिंग) शिकार किया है। इस मैच से पहले धोनी कार्तिक से सिर्फ 2 कदम ही पीछे थे।

Mahendra Singh Dhoni becomes most successful wicketkeeper in IPL history
एमएस धोनी

अब धोनी के खाते में 200 मुकाबलों में 132 शिकार दर्ज हो चुके हैं। जिसमें 94 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल हैं। वहीं नंबर तीन पर रॉबिन उथप्पा हैं। जिन्होंने 90 शिकार किए हैं। हालांकि वे नियमित विकेटकीपर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni becomes most successful wicketkeeper in IPL history
एमएस धोनी

नंबर चार पर विराट कोहली की टीम से खेलने वाले पार्थिव पटेल हैं। जिन्हें 139 मैच में 82 सफलता मिल चुकी है। नंबर पांच पर नमन ओझा हैं। उनके नाम IPL में 75 शिकार हैं।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni becomes most successful wicketkeeper in IPL history
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा भी धोनी के नाम IPL के कई बड़े रिकॉर्ड हैं। मसलन इसी सीजन वे चेन्नई की अगुवाई करते हुए 100 मैच में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने। बैंगलोर के खिलाफ आखिरी ओवर तक चले मैच में धोनी IPL में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी बने थे। हालांकि मैच चेन्नई एक रन से गंवा बैठा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed