{"_id":"5e3abc048ebc3ee59f2288c9","slug":"india-fined-80-per-cent-of-their-match-fee-for-slow-over-rate-in-hamilton-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: गलती पर गलती और करोड़ों का नुकसान, नहीं सुधर रही टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: गलती पर गलती और करोड़ों का नुकसान, नहीं सुधर रही टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 06 Feb 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया एक ही गलती बार-बार दोहरा रही है और अपना करोड़ों का नुकसान भी करवा रही है। जी हां, पहले वन-डे में मिली हार के साथ-साथ टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगाया गया है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI Twitter
दरअसल, टीम इंडिया ने तय समय तक अपना ओवर पूरा नहीं किया और चार ओवर पीछे रह गए, जिसके चलते टीम पर ये जुर्माना लगाया गया। आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
तय वक्त के बाद हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने इस गलती को मान लिया और स्वीकार कर लिया कि टीम तय वक्त में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
हालांकि, इस मामने में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी के इस आरोप को स्वीकार लिया है। टीम इंडिया पर ये आरोप ऑन फील्ड अंपायर शॉन हैग व लैंग्टन लुसेरे के अलावा थर्ड अंपायर ब्रुस ऑक्सफोर्ड और फोर्थ अंपायर क्रिस ब्राउन ने लगाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
इससे पहले भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे व पांचवें टी-20 मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का क्रमशः 40 और 20 फीसदी जुर्माना लगा था। टीम इंडिया ने उस मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की और 4-0 से सीरीज में बढ़त बना ली थी। वहीं, आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को सात रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से जीत दर्ज की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।