IND vs SA: अर्शदीप-चाहर के कहर के बाद सूर्यकुमार-राहुल के अर्धशतक से जीता भारत, द.अफ्रीका को आठ विकेट से हराया
India vs South Africa (IND vs SA) 1st T20i: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विस्तार
#TeamIndia finish things off in style! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
A SIX from vice-captain @klrahul to bring up his FIFTY as India take a 1-0 lead in the 3-match #INDvSA T20I series. 👏 👏 @mastercardindia | @StarSportsIndia pic.twitter.com/6Fh0APf52F
IND vs SA: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, सिर्फ छह ओवर की गेंदबाजी के बाद चोटिल हुए बुमराह
इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अगला मैच दो अक्तूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
2021 से लेकर अब तक टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का प्रदर्शन
- कुल मैच: 15
- भारत जीता: 14
- भारत हारा: 01
टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान
- 42: महेंद्र सिंह धोनी
- 34: रोहित शर्मा
- 32: विराट कोहली
That Winning Feeling! 👏 👏 #TeamIndia begin the T20I series with a superb win in Thiruvananthapuram. 🙌 🙌
— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
Scorecard ▶️ https://t.co/L93S9k4QqD #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/r8OmRhdVk4
दक्षिण अफ्रीका की शुुरुआत बेहद खराब रही
तेम्बा बावुमा को दीपक चाहर ने क्लीन बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे ओवर में अर्शदीप ने क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड और राइली रूसो को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। डिकॉक एक रन बना सके, जबकि रूसो और मिलर खाता भी नहीं खोल पाए। पारी के तीसरे ओवर में चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। स्टब्स भी शून्य पर आउट हुए।
VIDEO: दक्षिण अफ्रीका ने 18 मिनट के अंदर गंवाए पांच विकेट, 11 सेकंड में देखें कैसे धराशाई हुई अफ्रीकी टीम
टी20 में पांचवीं बार भारत ने पावरप्ले में पांच विकेट लिए
इसके बाद 2016 में भारत ने श्रीलंका के पांच विकेट 29 रन देकर लिए थे। वहीं, 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत ने 33 रन देकर पांच विकेट ले लिए थे। साथ ही दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर पांच विकेट गंवाने वाली टीम बन गई।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मुकाबले में बने सभी रिकॉर्ड को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इसके बाद केशव महाराज ने मोर्चा संभाला और अकेले ही दक्षिण अफ्रीका को 100 रन के पार ले गए। हर्षल पटेल ने 20वें ओवर में महाराज को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। आउट होने से पहले महाराज ने 35 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए।
भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही
इसके बाद सातवें ओवर में विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। कोहली को एनरिक नॉर्त्जे ने विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। भारत ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 17 रन बनाए थे। यह टी20 में पावरप्ले में भारत का सबसे कम स्कोर है।
ICC T20 Ranking: बाबर को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे सूर्यकुमार, भुवनेश्वर टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर
IND vs SA: लगातार दो छक्के लगाकर सूर्यकुमार ने तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, अब बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ने पर नजर
इससे पहले सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 69 रन की पारी खेली थी। वहीं, केएल राहुल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। वह 56 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे को एक-एक विकेट मिला।
.@arshdeepsinghh set the ball rolling for #TeamIndia & bagged the Player of the Match award as India won the first #INDvSA T20I. 👍 👍
— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
Scorecard ▶️ https://t.co/L93S9k4QqD pic.twitter.com/MHdsjIMl0t