फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah injured again after bowling six overs against australia indian camp in a worry

IND vs SA: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, सिर्फ छह ओवर की गेंदबाजी के बाद चोटिल हुए बुमराह

Wed, 28 Sep 2022 06:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 06:55 PM IST
सार

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ दो मैच खेले थे और इनमें छह ओवर की गेंदबाजी की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह फिर से चोटिल हो गए। 
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah injured again after bowling six overs against australia indian camp in a worry
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से चोटिल हो गए हैं और वह सीरीज का पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले बुमराह का लगातार चोटिल होना भारत के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई की तरफ से बताया गया है कि बुमराह को मंगलवार के दिन अभ्यास सत्र के दौरान पीठ में दर्द की समस्या हुई थी। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन


IND vs SA: मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी चोटिल थे बुमराह

बुमराह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी पहला मैच नहीं खेले थे। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर वबाल मचा तो दूसरे और तीसरे मैच में उन्हें टीम में शामिल किया गया, लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। बुमराह ने दो टी20 मैचों में कुल छह ओवर की गेंदबाजी की और 73 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। यह गेंद भी सटीक यॉर्कर नहीं थी, लेकिन फिंच इस पर बोल्ड हो गए थे। इससे पहले वह चोट की वजह से एशिया कप में भी नहीं खेले थे। 

PAK vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले पाकिस्तान को झटका, नसीम शाह अस्पताल पहुंचे, जानें वजह

2022 में सिर्फ पांच टी20 खेले हैं बुमराह
जसप्रीत टी20 विश्व कप के लिहाज से भारत के सबसे अहम गेंदबाज हैं, लेकिन इस साल उन्होंने देश के लिए सिर्फ पांच टी20 मैच खेले हैं। इनमें से दो मैच उन्होंने फरवीर में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। पिछले तीन महीनों में उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले हैं और तीन ही विकेट ले पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने दो विकेट जरूर लिए थे, लेकिन पिछले दो मैचों में वह बहुत महंगे साबित हुए हैं। भारत के स्टार गेंदबाज का यह प्रदर्शन और खराब फिटनेस टीम के लिए बड़ी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed