{"_id":"ca102ac69e9b7a7d50d2390829675d74","slug":"india-beat-pak-to-win-cricket-world-cup-for-the-blind-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक को हरा वर्ल्ड चैंपियन बना भारत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक को हरा वर्ल्ड चैंपियन बना भारत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 09 Dec 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
एक क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाला है और उसके लिए दुनिया की सभी बड़ी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं, जहां टीम इंडिया अपना खिताब बचाने उतरेगी।
लेकिन उससे पहले क्रिकेट का एक और वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया, जिसमें भारत की टीम ने रविवार को जलवा बिखेरते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। उसकी यह खिताबी जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उसने फाइनल में गत चैंपियन पाकिस्तान जैसी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया।
केपटाउन में खेले गए खिताबी मैच में जैसी की उम्मीद थी कि यह मैच बेहद रोमांचक होगा वैसा ही हुआ, अंतिम ओवर तक मैच का रोमांच बना रहा। हम यहां क्रिकेट के जिस वर्ल्ड कप की बात कर रहे हैं, वह है नेत्रहीन क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में।

भारत ने 40 ओवर में हासिल किया 390 का लक्ष्य
नेत्रहीन क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का जबर्दस्त दबदबा है। पाक टीम वनडे वर्ल्ड कप के पिछले 2 संस्करणों से इस वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन है। साथ ही उसने लीग चरण में भारत को हराया भी था। इसके अलावा पाकिस्तान के नाम एक और गजब का रिकॉर्ड है। इस साल को जोड़ते हुए पाक वर्ल्ड कप के सभी चारों संस्करणों के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा है।
वहीं भारत ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। भारतीय टीम दूसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पाक को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने कोटे के 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 389 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 392 रन बनाकर 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को जबकि भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

भारत की जीत के हीरो बने प्रकाश
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद जमील ने 102 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। मध्य क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अकरम ने 43 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। शानदार पारियों की बदौलत पाक ने 390 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से अमोज दत्तात्रेय ने 8 ओवर में 2 विकेट झटके।
जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 50 रन से पहले ही अपने 2 विकेट गंवा दिए। तीसरे विकेट के लिए दीपक और राव के बीच 78 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला और मैच में वापसी कराई।
हालांकि मध्य क्रम में भारत ने फिर जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवा दिए। जयार्माहीया ने 82 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को पहली बार वर्ल्ड कप उठाने का मौका दे दिया। उन्होंने महज 38 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से यह पारी खेली। दूसरे छोर पर केतनभाई पटेल और अजय रेड्डी का जबर्दस्त साथ मिला जिन्होंने क्रमशः 76 और नाबाद 74 रन बनाए।
संक्षिप्त स्कोर- पाकिस्तान 389/7 (40 ओवर, मोहम्मद जमील 102 रन)।
भारत 392/5 (39.4 ओवर, प्रकाश नाबाद 82)