{"_id":"5c869e11bdec22140e106b23","slug":"india-b-won-under-19-one-day-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बी ने ए टीम को हराकर 72 रन से जीता अंडर-19 का खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बी ने ए टीम को हराकर 72 रन से जीता अंडर-19 का खिताब
Mon, 11 Mar 2019 11:12 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल चंद्रोल (70) और समीर रिजवी (67) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 99 रन की साझेदारी के बाद सुशांत मिश्रा (4/41) और कर्ण लाल (3/25) की उम्दा गेंदबाजी से भारतीय अंडर-19 बी टीम ने ए टीम को 72 रन से शिकस्त देकर अंडर-19 चतुष्कोणीय वनडे टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
बी टीम ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 232 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 38 रन का योगदान दिया। कार्तिक त्यागी ने तीन, जबक शुभांग हेगड़े और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में भारतीय ए टीम 38.3 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
शुभांग ने सर्वाधिक 42, जबकि शशवत रावत और यशस्वी जायसवाल ने 27-27 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 55 रन से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 231 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम 45 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन