फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India announce men's U19 squad for series against Australia know details

IND vs AUS U-19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और दो यूथ टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय टीम, BCCI ने किया टीम का एलान

Wed, 30 Jul 2025 10:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 30 Jul 2025 10:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत तीन वनडे और चार दिवसीय दो मैच खेलेगा जिसकी शुरुआत 21 सितंबर को पहले सीमित ओवरों के मैच से होगी।

विज्ञापन
India announce men's U19 squad for series against Australia know details
आयुष म्हात्रे - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारत ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर-19 सीरीज के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे, उप कप्तान विहान मल्होत्रा और करिश्माई सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के सफल दौरे से लौटे हैं। ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत तीन वनडे और चार दिवसीय दो मैच खेलेगा जिसकी शुरुआत 21 सितंबर को पहले सीमित ओवरों के मैच से होगी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरा 10 अक्तूबर को समाप्त होगा
भारतीय अंडर-19 टीम का यह दौरा 10 अक्तूबर को समाप्त होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'जूनियर चयन समिति ने सितंबर में होने वाले आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। भारत की अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो बहु दिवसीय मैच खेलेगी।'
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे से लौटी है भारतीय अंडर-19 टीम
भारत की अंडर-19 टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है जहां उसने युवा वनडे मैचों में मेजबान टीम को 3-2 से हराया जबकि दो युवा टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। भारत के शीर्ष क्रम ने मेहमान टीम को एकदिवसीय श्रृंखला जिताने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यवंशी और विहान के शतकों की बदौलत टीम ने वॉर्सेस्टर में चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 363 रन का विशाल स्कोर बनाकर जीत हासिल की और सीरीज में विजयी बढ़त बनाई। जूनियर चयन समिति ने पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का कार्यक्रम

वनडे सीरीज: 21, 24 और 26 सितंबर।
चार दिवसीय मैच: 30 सितंबर से तीन अक्तूबर और सात से 10 अक्तूबर।

भारत अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उद्धव मोहन और अमन चौहान। स्टैंडबाय खिलाड़ी: युद्धजीत गुहा, लक्ष्मण, बीके किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बग्गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed