फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india and south africa series getting complex due to busy cricket schedule  

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इस दिन अपना पहला मैच खेल सकती है 'विराट ब्रिगेड'

Wed, 20 Sep 2017 08:15 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 20 Sep 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
 india and south africa series getting complex due to busy cricket schedule  
विराट कोहली और टीम - फोटो : twitter
टीम इंडिया की घरेलू सीरीज इस साल 24 दिसंबर को खतम होगी। इसके बाद टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा प्रस्तावित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के खिलाफ मैचों की तारीख की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो जाएगी। वैसे अनुमान के आधार पर कहा जा सकता है कि टीम इंडिया नए साल में 5 या 6 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के‌ खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकती है। यह मैच केपटाउन में खेला जाएगा।   
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अभी तक दक्षिण अफ्रीका और बीसीसीआई पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दे पाए हैं। आईसीसी के भविष्य कार्यक्रम के तहत दौरे पर चार टेस्ट, तीन वन डे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। इधर बीसीसीआई पहले ही कह चुकी है कि टीम इंडिया साल के अंतिम हफ्ते से पहले दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंच पाएगी। टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच 24 दिसंबर को खतम होगा। 
विज्ञापन


बीसीसीआई का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा शुरू होने से पहले टीम इं‌डिया को थोड़ा सा विश्राम मिले। इसके अलावा वह चाहता है कि टीम इंडिया को लंबे दौरे से पहले एक-दो अभ्यास मैच का मौका भी मिले। वैसे दक्षिण अफ्रीका में नए साल में टेस्ट 2 जनवरी से शुरू होता है। दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट चार जनवरी से कराना चाहता है। दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियों के हफ्ते के दौरान मैच के सभी टिकट बिक जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने भारतीय दौरे के बाद 1 मार्च से ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम तय कर दिया है। इससे भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा अब काफी जटिल हो गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed