फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India and australia 4th test in Brisbane to go ahead as per schedule and plan suggests CA sources

ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट के आयोजन को लेकर बन गई है सहमति! क्वारंटीन नियमों में हो सकता है बदलाव

Sun, 10 Jan 2021 02:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Jan 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
India and australia 4th test in Brisbane to go ahead as per schedule and plan suggests CA sources
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

सिडनी टेस्ट में नस्लभेदी टिप्पणियां से गरमाये माहौल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रसंशकों के लिए एक राहत भरी खबर मिल सकती है। कोरोना महामारी और सख्त क्वारंटीन नियमों की वजह से चौथे टेस्ट के आयोजन को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म होने की उम्मीद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड और ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के बीच ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट मैच खेलने को लेकर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन


स्पोर्टस्टार ने सीए के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच क्वारंटीन नियमों में बदलाव को लेकर बानी सहमति की वजह से चौथा टेस्ट मैच तय समय पर ब्रिस्बेन में ही होने की संभावना है। सूत्र ने कहा कि हम तैयार हैं, यह क्रिकेट की जीत है। हालांकि इस पूरे मामले में बीसीसीआई की तरफ से अभी किसी भी तरह की आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 15 से 19 जनवरी तक खेला जाना है। लेकिन क्वींसलैंड सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन और सख्त क्वारंटीन नियमों की वजह से बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पत्र लिखा और सुरक्षा नियमों में ढिलाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed