फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs IRE W: Deepti Sharma became the second Indian player to play 100 ODIs and 100 T20I matches

IND W vs IRE W: दीप्ति शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 100 वनडे और 100 टी20 मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय बनीं

Sun, 12 Jan 2025 06:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

27 वर्षीय ऑलराउंडर रविवार को अपने करियर का 100वां वनडे मैच खेलने उतरीं। इस मुकाबले में उतरते ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 100 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।

विज्ञापन
IND W vs IRE W: Deepti Sharma became the second Indian player to play 100 ODIs and 100 T20I matches
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही भारतीय महिला टीम की उपकप्तान दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह 100 वनडे और 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन

दीप्ति ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
27 वर्षीय ऑलराउंडर रविवार को अपने करियर का 100वां वनडे मैच खेलने उतरीं। इस मुकाबले में उतरते ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 100 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं। दीप्ति ने अपने अब तक के करियर में भारत के लिए 124 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने अब तक के करियर में 178 टी20 और 141 वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति ने साझा किया अनुभव
अपनी क्रिकेट यात्रा पर बात करते हुए दीप्ति ने कहा- मैं इसका सपना देख रही थी (भारत के लिए खेलना)। जब मेरा चयन हुआ, तो मैं घबरा गई। मैंने सोचा कि सभी सीनियर बड़े हो चुके हैं। मैं इतनी कम उम्र में उनके बीच रहना चाहती हूं। मैंने सीखा है कि आपको कितना शांत और संयमित रहना चाहिए। मुझे हमेशा जिम्मेदारी वाली भूमिका मिली है। मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहती हूं। जब मैंने 188 रन की पारी खेली तो यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। जब मैं खेल रही थी तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed