{"_id":"68e7a6d9c05e3224d004c203","slug":"ind-vs-wi-dream11-prediction-india-vs-west-indies-2nd-test-playing-11-captain-vice-captain-players-list-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Playing-11: क्या विजयी संयोजन से छेड़छाड़ करेगा भारत? क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI Playing-11: क्या विजयी संयोजन से छेड़छाड़ करेगा भारत? क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
Thu, 09 Oct 2025 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Oct 2025 05:43 PM IST
सार
यह लगभग तय है कि भारत अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगा और नीतीश टीम में बने रहेंगे जिन्हें टीम प्रबंधन भविष्य के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तैयार करने पर ध्यान दे रहा है। भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में वह नीतीश को अपनी गेंदबाजी पर अधिक ध्यान देने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए ढाई दिन के अंदर पारी से यह मुकाबला अपने नाम किया था और शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम अब वेस्टइंडीज पर एक और बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगी। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश दूसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने पर होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ खिलाड़ियों में मिलेगा आराम?
भारत को इस मैच के बाद सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो उस सीरीज का भी हिस्सा होंगे। ऐसे में यह देखना होगा क्या टीम प्रबंधन इन खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार करेगा, विशेषकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर नजरें होंगी जिनके वर्कलोड को लेकर काफी चर्चा रहती है। हालांकि, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं और वह उस दौरे पर टी20 सीरीज में ही हिस्सा लेंगे। वहीं, टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने भी बुधवार को स्पष्ट किया था कि टीम विजयी संयोजन से छेड़छाड़ नहीं करेगी। डस्काटे के बयान से संकेत मिले हैं कि टीम प्लेइंग-11 में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में स्थिति मजबूत करना चाहेगा भारत
अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम किसी भी समय भारत के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकी। भारत के लिए एक और प्रभावशाली प्रदर्शन का मतलब सिर्फ सीरीज जीतना नहीं है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका पर अपनी स्थिति मजबूत करना और इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी चुनौती के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना भी है। भारत अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भी मुकाबले को जल्दी समाप्त कर सकता है जहां की पिच से शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना बेहद कम
यह लगभग तय है कि भारत अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगा और नीतीश टीम में बने रहेंगे जिन्हें टीम प्रबंधन भविष्य के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तैयार करने पर ध्यान दे रहा है। भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में वह नीतीश को अपनी गेंदबाजी पर अधिक ध्यान देने के लिए कह रहा है। चयनकर्ता और कोच अभी साई सुदर्शन को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं, लेकिन वह पिछली सात पारियों में से छह में असफल रहे। इस तरह की परिस्थितियां एक ऐसे खिलाड़ी के लिए वास्तविकता की परीक्षा पेश करती हैं, जो अभी भी लाल गेंद के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

सुदर्शन को करना होगा प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल ने पहले मैच में अच्छी शुरुआत की, जबकि केएल राहुल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले छह टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने भी पहले मैच में अर्धशतक जड़ा। ऐसे में सुदर्शन का खराब स्कोर खटक रहा है क्योंकि ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने भी अहमदाबाद में शतक लगाए थे। सुदर्शन को हालांकि गिल का समर्थन प्राप्त है, लेकिन इस बल्लेबाज को अपने विकेट की कीमत को समझना पड़ेगा क्योंकि उनकी जगह लेने के लिए कई अन्य खिलाड़ी कतार में खड़े हैं।

इस मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाजे, ब्रेंडन किंग, साई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खेरी पियरे, जोहान लेन, जेडन सील्स।