{"_id":"57af21b84f1c1bc330ee43d5","slug":"ind-vs-wi-3rd-test-5th-day-live-scorecard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन चली तेज गेंदबाजों की तिकड़ी, टीम इंडिया को दिलाई सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंतिम दिन चली तेज गेंदबाजों की तिकड़ी, टीम इंडिया को दिलाई सीरीज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने गजब का खेल दिखाते हुए टीम इंडिया को मैच में जीत दिलाने के साथ-साथ सीरीज में अजेय बढ़त भी दिला दी।
विज्ञापन
विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने यह मैच चायकाल से पहले ही 237 रनों से जीत लिया। नए कोच अनिल कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज जीत भी है।
विज्ञापन
READ: SCORECARD
भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज में किसी एक टेस्ट सीरीज में 2 मैच जीतने का कारनामा किया है।
टीम इंडिया ने सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन भारत ने लंच से पहले ही दूसरी पारी 7 विकेट पर 217 रन पर घोषित कर मेजबान वेस्टइंडीज के सामने 346 रन का बड़ा सा लक्ष्य रखा। फिर इसके बाद तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए ड्रॉ की ओर बढ़ रहे टेस्ट मैच में टीम को जोरदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहला टेस्ट जीता था जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था। भारत ने अब कैरेबियाई धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का हैट्रिक भी लगा दिया।
अंतिम दिन तेज गेंदबाजों ने दूसरी पारी में जल्दी-जल्दी 6 विकेट निकाले जिसमें मोहम्मद शमी ने 3, इशांत शर्मा ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिए। जबकि एक सफलता आर अश्विन के खाते में और दो सफलता रविंद्र जडेजा के खाते में गई।
मेजबान टीम के लिए ड्वेन ब्रॉवो ने 59 रनों की बड़ी पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज नाकाम रहे जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 108 रनों पर सिमट गई।
दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे ने खेली बड़ी पारी
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
मैच के तीसरे दिन बारिश ने पूरे दिन का खेल खराब कर दिया था और चौथे दिन भी शुरुआती समय का खेल बाधित हुआ था। लेकिन इसी दिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (33/5) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 225 रन पर समेट दी थी।
मेहमान टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे और उसको पहली पारी में 128 रन की बढ़त प्राप्त थी। मध्य क्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 78 रन पर नाबाद लौटे जबकि रोहित शर्मा ने 41 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 85 रन जोड़े।
विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा 14 जबकि रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर आउट हुए। आर अश्विन ने एक रन का योगदान दिया। भारत की ओर से चौथे दिन उसके सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल (28) और शिखर धवन (26) ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।
राहुल ने मिगुएल कमिंस की गेंद पर दूसरी स्लिप में ब्रेथवेट को कैच थमा दिया जबकि कमिंस ने कोहली (04) को भी तुरंत एलबीडब्ल्यू कर भारत को दूसरा झटका दिया। रोस्टन चेस ने धवन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वेस्टइंडीज की ओर से कमिंस ने छह विकेट चटकाए जबकि एक विकेट चेस के खाते में गया।