फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs wi 2nd Test Queens Park Oval stats Record & Port of Spain India vs West Indies test history

IND vs WI: त्रिनिदाद में 21 साल पहले जीता था भारत, 2018 के बाद यहां टेस्ट खेलेगा वेस्टइंडीज; देखें रिकॉर्ड्स

Tue, 18 Jul 2023 04:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

IND vs WI 2nd Test: भारत पिछली बार 2016 में त्रिनिदाद में टेस्ट मैच खेलने उतरा था। तब बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था और उसे ड्रॉ घोषित किया गया था। उस मैच में वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करने वाले क्रेग ब्रैथवेट इस बार टीम के कप्तान हैं।

विज्ञापन
ind vs wi 2nd Test Queens Park Oval stats Record & Port of Spain India vs West Indies test history
रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (20 जुलाई) से खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। वह त्रिनिदाद के क्विंस पार्क ओवल में मेजबान टीम का सफाया करने उतरेगी। वेस्टइंडीज को उसके घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी बार भारत क्लीन स्वीप करने उतरेगा। पिछली बार 2019 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उसने 2-0 से जीत हासिल की थी। भारत अब तक 12 बार वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेला है। वह पांच सीरीज जीतने में सफल रहा है।
विज्ञापन


भारत पिछली बार 2016 में त्रिनिदाद में टेस्ट मैच खेलने उतरा था। तब बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था और उसे ड्रॉ घोषित किया गया था। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन बारिश के कारण 22 ओवर का खेल हुआ था। मेजबान टीम ने दो विकेट पर 62 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन बारिश के कारण खेल धुल गया था। उस मैच में वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करने वाले क्रेग ब्रैथवेट इस बार टीम के कप्तान हैं।
विज्ञापन

ind vs wi 2nd Test Queens Park Oval stats Record & Port of Spain India vs West Indies test history
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला
भारत के चार खिलाड़ी 2016 की प्लेइंग-11 में भी थे
भारत की मौजूदा टीम के चार खिलाड़ी तब त्रिनिदाद में खेलने वाली टीम इंडिया में शामिल थे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन 2016 की प्लेइंग-11 में थे। कोहली तब कप्तान थे। इस बार रोहित शर्मा के हाथों में कमान है। अश्विन ने तब एक विकेट अपने नाम किया था। चारों खिलाड़ियों को तब बारिश के कारण त्रिनिदाद में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिला था। इस बार इन दिग्गजों पर नजर रहेगी। रोहित, कोहली और अश्विन ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित ने शतक और विराट ने अर्धशतक लगाया था। वहीं, अश्विन ने दोनों पारियों को मिलाकर 12 विकेट लिए थे।

2002 में जीता था भारत
भारतीय टीम इस मैदान पर पिछली बार 1989 में हारा था। उसके बाद से तीन बार टीम इंडिया यहां खेली है। इनमें से दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं और एक में भारत जीता है। 1997 और 2016 में मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, 2002 में टीम इंडिया को जीत मिली थी।

ind vs wi 2nd Test Queens Park Oval stats Record & Port of Spain India vs West Indies test history
WI vs IND - फोटो : Social Media
त्रिनिदाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड
मैच 13
भारत जीता 3
वेस्टइंडीज जीता 3
ड्रॉ 7

वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में 20 टेस्ट जीते
वेस्टइंडीज की बात करें तो वह पांच साल के बाद यहां मैच खेलेगा। उसने पिछली बार 2018 में श्रीलंका को यहां 226 रन से हराया था। वेस्टइंडीज त्रिनिदाद में 61 टेस्ट मैच खेला है। इनमें वह 20 जीता है। उसे 18 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। 23 मैच वेस्टइंडीज के यहां ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed