फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st Test: Shubman Gill Wants Balanced Pitches to Aid Both Batters and Bowlers Ahead of Series

IND vs WI 1st Test: 'गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मददगार पिचों पर खेलना चाहते हैं', सीरीज से पहले बोले गिल

Wed, 01 Oct 2025 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Oct 2025 04:35 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूर्व गिल ने कहा कि टीम पहले मैच में तीसरे तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है। यहां पिच पर घास जमी हुई है।

विज्ञापन
IND vs WI 1st Test: Shubman Gill Wants Balanced Pitches to Aid Both Batters and Bowlers Ahead of Series
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को कहा कि टीम घरेलू मैचों में टर्निंग पिचों को तरजीह देने की बजाय ऐसी पिचों पर खेलना चाहती है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद करे।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूर्व गिल ने कहा कि टीम पहले मैच में तीसरे तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है। यहां पिच पर घास जमी हुई है। गिल ने कहा, 'मेरे आने (बतौर कप्तान) से पहले क्या बात हुई थी , मैं उसके बारे में नहीं बोल सकता । लेकिन हम ऐसी पिचों पर खेलना चाहते हैं जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मददगार हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'भारत आने वाली किसी भी टीम के लिये चुनौती स्पिन और रिवर्स स्विंग होती है । इन चुनौतियों को ध्यान में रखकर हम ऐसी विकेटों पर खेलना चाहते हैं जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मदद करे।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आपको संयोजन के बारे में कल पता चल जाएगा। मौसम और हालात को देखते हुए तीसरे तेज गेंदबाज को उतार सकते हैं लेकिन फैसला कल लेंगे।' गिल ने स्वीकार किया कि उन्हें और कुछ खिलाड़ियों को रविवार को खत्म हुए एशिया कप में टी20 क्रिकेट खेलने के बाद इस प्रारूप में ढलने के लिये कम समय मिला है।

उन्होंने कहा, 'हमें टेस्ट मैच की तैयारी के लिये दो ही दिन मिले । काफी जल्दी दूसरे प्रारूप में खेलना है लेकिन हमने नेट पर काफी मेहनत की है।' गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुबई से यहां टीम से जुड़े।

बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए क्या उन्हें उतारा जाएगा, यह पूछने पर गिल ने कहा, 'हम मैच दर मैच फैसला लेंगे> मैच कितना लंबा चलता है और एक गेंदबाज को कितने ओवर फेंकने पड़ते हैं। कुछ पहले से तय नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed