फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs WI 1st ODI: Indian cricket team to sport black armbands to condole demise of Lata Mangeshkar
IND Inning
78/2 (17.1 ov)
Ruturaj Gaikwad 27(40)*
Rohit Sharma 48 (56)
IND elected to bat

Ind vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे भारतीय खिलाड़ी, लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

Sun, 06 Feb 2022 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। भारतीय टीम ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। आज सुबह ही लता जी का निधन हुआ है।

विज्ञापन
Ind vs WI 1st ODI: Indian cricket team to sport black armbands to condole demise of Lata Mangeshkar
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। इसके जरिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। मशहूर गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कोविड-19 और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद उन्हें आठ जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कोविड से उबरने के बाद, शनिवार को गायिका की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, "भारतीय खिलाड़ी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में काली पट्टी बांधेंगे। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज भी सम्मान के प्रतीक के रूप में दो दिनों के लिए आधा झुका रहेगा। लता जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, "बहुत दुख के साथ हम यह सूचना दे रहे हैं कि लता मंगेशकर का निधन सुबह 8:12 बजे हो गया। कोरोना से ठीक होने के बाद वो 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।"


एक हजार से अधिक फिल्मों के लिए गाने गाए
लता मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका और सामयिक संगीतकार थीं और अपनी मधुर आवाज के लिए उन्हें "भारत की कोकिला" के रूप में जाना जाता था। 28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1942 में 13 साल की उम्र में की थी। सात दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए।

2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लता एमएस सुब्बुलक्ष्मी के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी गायिका हैं। अपने करियर में उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।  'ऐ मेरे वतन के लोगन', 'बाबुल प्यारे', लग जा गले से फिर 'उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गीत हैं। मंगेशकर के चार छोटे भाई-बहन हैं- आशा भोंसले, हृदयनाथ मंगेशकर, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed