फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka T20 Match

IND vs SL, 1st T20 Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Thu, 24 Feb 2022 12:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 12:12 PM IST
सार

वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराने के बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ भी बड़ी जीत हासिल करना चाहेगा। कप्तान रोहित बदली हुई टीम के साथ जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे। जानिए आप यह मैच फ्री में कैसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs SL 1st T20 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka T20 Match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। हालांकि, रोहित की टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं होगा। विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसे इन फॉर्म खिलाड़ी भारतीय टीम में नहीं हैं, लेकिन जडेजा और बुमराह की वापसी से भारतीय टीम मजबूत हुई है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच? 
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच 24 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
भारत और श्रीलंका सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है, इसलिए पहले मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री में कैसे देखें मैच
आप डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। 

टीमें इस प्रकार हैं:  

भारत 
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, आवेश खान, मोहम्मद सिराज , कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।


श्रीलंका 
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, धनुष्का गुणथिलका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, चरित असलंका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेनिथ लियानागे, एशियाई डेनियल, शिरान फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed