फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Union Sports Minister Anurag Thakur on Indian cricket team tour to South Africa said In such situations every board be it BCCI or any other should take permission from Govt of India

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर कोरोना का साया: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- बीसीसीआई के आवेदन पर सरकार लेगी निर्णय

Sat, 27 Nov 2021 04:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 27 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया है। टीम इंडिया अगले महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। लेकिन वहां पर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिलने पर यह सीरीज खतरे में पड़ सकती है। 

विज्ञापन
IND vs SA Union  Sports Minister Anurag Thakur on Indian cricket team tour to South Africa said In such situations every board be it BCCI or any other should take permission from Govt of India
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर खेल मंत्री अऩुराग ठाकुर ने बयान दिया है। क्योंकि साउथ अफ्रीका में कोरोना वायरस के 30 नए वैरिएंट मिले हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगले महीने क्रिकेट सीरीज खेलने वहां जाएगी। नए वैरिएंट मिलने असर भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज पर पड़ सकता है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि ऐसी स्थिति में बोर्ड को सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के आवेदन पर सरकार लेगी फैसला

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से जब यह पूछा गया कि साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद भी क्या भारत वहां का दौरार करेगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में हर बोर्ड चाहे वह बीसीसीआई हो या कोई और, भारत सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बीसीसीआई से आवेदन मिलने सरकार फैसला करेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड्स सीरीज पर संकट के बादल

मौजूदा समय में नीदरलैंड्स की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इस सप्ताह देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिलने से दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज रद्द हो सकती है। सीरीज रद्द करने के बारे में अगले 24 घंटे में कोई फैसला लिया जाएगा।


भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारतीय और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज प्रस्तावित है। दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी और पहला मुकाबला 17 दिसंबर से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचूरियन में, तीसरे टेस्ट तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। इसके बाद 11 जनवरी, 14 जनवरी और 16 जनवरी को वनडे मैच खेले जाएंगे। वहीं, 19, 21, 23 और 26 जनवरी को चार टी-20 इंटरनेशनल खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed