IND vs SA: फ्रंट फुट डिफेंस बना पुजारा की परेशानी, जानिए क्यों हर बार विकेट के पास ही हो रहे कैच आउट
फ्रंट फुट में डिफेंस करते समय पुजारा का पिछला पैर लेग स्टंप की तरफ जाता है। इस वजह से वो गेंद की पिच के करीब नहीं पहुंच पाते और अधिकतर मौकों पर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर फील्डर के हाथ में जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एनगिडी की गेंद पुजारा के बल्ले के अंदरूनी किनारे में लगकर फील्डर के पास पहुंच गई। यहां हम यह बताने की कोशिश कर रहें हैं कि उनके साथ लगातार ऐसा क्यों हो रहा है।
What a catch by Keegan Petersen to dismiss Cheteshwar Pujara🔥
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) December 27, 2021
Head to the CSA App for a recap of all the action from Day 1 of the first Test of the #FreedomTestSeries: https://t.co/qffnjyuCW8#SAvIND #BetwayTestSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/IysvUMzEvh
फ्रंट फुट डिफेंस में परेशानी
पुजारा ऐसे बल्लेबाज हैं जो फ्रंट फुट में डिफेंस करते समय पूरी तरह से आगे नहीं आते हैं। उनका पिछला पैर लेग स्टंप की तरफ जाता है, जबकि आगे वाला पैर अपनी जगह पर ही रहता है। ऐसे में उनके दोनों पैरों के बीच कैंची बन जाती है। आम बल्लेबाज ऐसी स्थिति में आसानी से एल्बीडब्लू हो जाते हैं, लेकिन पुजारा पैरों के पास अच्छा खेलते हैं और उनका आगे वाला पैर लेग स्टंप पर ही होता है। गेंद उनके पैरे में लगती भी है तो लेग स्टंप के बाहर जा रही होती है।
हालांकि पिछले पैर के स्थिर न रहने से पुजारा कई बार गेंद की पिच के करीब नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनके बल्ले के अंदरूनी और बाहरी दोनों किनारों में गेद लगने की संभावना बनी रहती है। पिछले कुछ समय से उनके साथ यही हो रहा है। गेंद उनके बल्ले के किनारे में लगकर करीबी फील्डर के पास जा रही है। इसी वजह से तेज गेंदबाज भी उनके खिलाफ शॉर्ट लेग का फील्डर लगाना पसंद करते हैं।
2018 के बाद से रिकॉर्ड बेहद खराब
धीमी पिच में मिलता है फायदा
एशिया की धीमी पिचों में पुजारा को इस शैली का फायदा मिलता है, क्योंकि गेंद में ज्यादा उछाल नहीं होता। ऐसे में गेंद उनके घुटने के आसपास आती है और किनारा लगने पर भी फील्डर के पास नहीं जाती, क्योंकि पुजारा हल्के हाथों से डिफेंस करते हैं। वहीं गेंद छोटी होने पर उनके पास बैकफुट में जाकर शॉट खेलने का मौका रहता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और अफीका की तेज पिचों में पुजारा की यह तकनीक उन पर भारी पड़ रही है।
रक्षात्मक शैली से खेलने का असर
पुजारा रक्षात्मक शैली के बल्लेबाज हैं और अपना समय लेकर रन बनाते हैं। वो खराब गेंद मिलने पर ही शॉट खेलते हैं और अच्छी गेंदों पर डिफेंस करना पसंद करते हैं। उनका स्वाभव बहुत ही शांत है और गेंदबाज के उकसाने पर भी वो खराब शॉट नहीं खेलते हैं। ऐसे में गेंदबाज उनसे डिफेंस में ही गलती करवाने की कोशिश करते हैं। उनका डिफेंस अच्छा है और पैरों के पास वो बहुत ही बेहतरीन तरीके से खेलते हैं इसलिए उन्हें क्लीन बोल्ड या एलबीडब्लू करना मुश्किल है। इसी वजह से वो अधिकतर मौकों पर करीबी फील्डर के हाथों कैच आउट होते हैं।