फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane Has Not Scored a Century Last Chance in Team India Tour of South Africa Pujara has not scored a century in 1084 and Rahane for 360 days

India vs South Africa: चेतेश्वर पुजारा ने 1084 और अजिंक्य रहाणे ने 360 दिन से नहीं लगाया शतक, जगह बचाने का आखिरी मौका

Wed, 22 Dec 2021 12:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 PM IST
सार

भारतीय टीम में शामिल 2 खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज करो या मरो वाली है। संभवतः उनके लिए यह आखिरी मौका है। हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की। पुजारा ने टेस्ट में 1084 दिन तो रहाणे ने 360 दिन से कोई शतक नहीं लगाया है।

विज्ञापन
IND vs SA  Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane Has Not Scored a Century Last Chance in Team India Tour of South Africa Pujara has not scored a century in 1084 and Rahane for 360 days
चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत 26 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने को पूरी तरह तैयार है। विराट कोहली की टीम की नजर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सीरीज जीतने पर है। भारत ने इस धरती पर कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और यह उनके लिए ऐतिहासिक जीत हासिल करने का सबसे अच्छा मौका है। टीम में शामिल 2 खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज करो या मरो वाली है। संभवतः उनके लिए यह आखिरी मौका है। हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की। पुजारा ने टेस्ट में 1084 दिन तो रहाणे ने 360 दिन से कोई शतक नहीं लगाया है। 
विज्ञापन


33 साल के पुजारा की तुलना भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ से होती थी। उन्होंने खुद को साबित भी किया, लेकिन पिछले तीन साल उनके लिए ठीक नहीं रहे हैं। अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने वाले पुजारा ने आखिरी शतक सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी 2019 को लगाया था। उसके बाद से उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए हैं। एक बार नर्वस नाइनटीज का शिकार भी हुए।
विज्ञापन

IND vs SA  Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane Has Not Scored a Century Last Chance in Team India Tour of South Africa Pujara has not scored a century in 1084 and Rahane for 360 days
चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी 4 पारियों में अर्धशतक भी नहीं लगा सके पुजारा
जगह खिलाफ पहली पारी दूसरी पारी कुल रन
मुंबई न्यूजीलैंड 0 47 47
कानपुर न्यूजीलैंड 26 22 48
ओवल इंग्लैंड 4 61 65
लीड्स इंग्लैंड 1 91 92
लॉर्ड्स इंग्लैंड 9 45 54
विज्ञापन

IND vs SA  Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane Has Not Scored a Century Last Chance in Team India Tour of South Africa Pujara has not scored a century in 1084 and Rahane for 360 days
चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे विदेशी मैदान पर टीम के संकटमोचक
अगर अजिंक्य रहाणे की बात करें तो उन्हें विदेशी मैदानों पर टीम का संकटमोचक कहा जाता है। इस बात को कई बार उन्होंने साबित भी किया है। यही कारण है कि इस बार लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अफ्रीकी दौरे पर ले जाया गया है। अजिंक्य रहाणे का साल बेहद खराब रहा है। उनके कम स्कोर के कारण प्रशंसकों ने पूछा कि वह अभी भी टीम में क्यों हैं? दक्षिण अफ्रीका दौरा उनके लिए चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित करने का एक मौका है।

रहाणे ने पिछले 12 टेस्ट में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए
रहाणे के पिछले शतक की बात की जाए तो उन्होंने भी पुजारा की तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही लगाया था। भारत के पूर्व उपकप्तान ने मेलबर्न में पिछले साल 26 दिसंबर को 112 रन की पारी की खेली थी। उसके बाद से 360 दिन हो गए हैं, लेकिन रहाणे ने शतक नहीं लगाया है। इस दौरान उन्होंने 12 टेस्ट में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं।

रहाणे का हालिया 5 टेस्ट में प्रदर्शन
जगह खिलाफ पहली पारी दूसरी पारी कुल रन
कानपुर न्यूजीलैंड 35 4 39
ओवल इंग्लैंड 14 0 14
लीड्स इंग्लैंड 18 10 28
लॉर्ड्स इंग्लैंड 1 61 62
नॉटिंघम इंग्लैंड 5 बल्लेबाजी नहीं की 5

पुजारा-रहाणे पर क्यों बढ़ रहा दबाव?
  • कप्तान विराट कोहली को पुजारा और रहाणे पर बहुत ज्यादा भरोसा है। इसी कारण उन्हें लगातार मौके भी मिल रहे हैं।
  • पुजारा अर्धशतक तो लगा रहे हैं, लेकिन शतक नहीं लगा पाने का दबाव उन पर साफ देखा जा रहा है। रहाणे तो अर्धशतक भी नहीं लगा पा रहे।
  • युवा खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और प्रियांक पांचाल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • युवाओं के कारण अनुभवी पुजारा-रहाणे पर दबाव बढ़ रहा है। उनकी उम्र भी अब उनके साथ नहीं है।
  • क्रिकेट विशेषज्ञ तो यहां तक कह रहे हैं कि पुजारा-रहाणे की तकनीक में समस्या है। उनका मानना है कि दोनों को घरेलू स्तर पर खेलकर उसे पहले ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed